जमशेदपुर : जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष का चुनाव सोमवार 16 मार्च को होगा. इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली गयी है. जमशेदपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय में यह चुनाव होगा. इससे पहले अध्यक्ष नौशीन खान समेत 22 वार्ड सदस्यों को शपथ दिलायी जायेगी. इसके बाद फिर उपाध्यक्ष के लिए नामांकन होगा. सारी कार्रवाई उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की मौजूदगी में होगा. इसको लेकर तैयारी अंतिम चरण में है. नामांकन के बाद नामांकन पत्रों की जांच होगी. इसके बाद मतदान होगा. 22 में से 12 मत जिसको मिलेगा, वह जीत जायेगा. इस पद पर झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान और उनकी पत्नी अध्यक्ष नौशीन खान ने विटो पावर लगाया है और अपने करीबी को चुनाव जीताना चाहते है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं, हिंदू बहुल इलाके से भी एक ही दावेदार का नाम लगभग तय हो गया है. इसको लेकर लाबिंग तेज है. अगर दो से ज्यादा उम्मीदवार होंगे तो फिर जिसको ज्यादा वोट मिलेगा, वो जीतेगा, अगर ड्रा हो जाता है तो फिर अध्यक्ष जिसको वोट देगी, वह जीत जायेगा. दूसरी ओर, मानगो नगर निगम का चुनाव 17 मार्च को होगा. यह चुनाव जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में होगी. मानगो की मेयर सुधा गुप्ता को आयुक्त शपथ दिलायेंगे जबकि सारे 34 वार्ड सदस्यों को भी वे शपथ दिलायेंगे. कुल 36 वार्ड मानगो नगर निगम में है. दो वार्ड में चुनाव नहीं हुआ है. इस कारण 34 लोग ही शपथ लेंगे. इसके बाद वहां उपमहापौर का चुनाव होगा. मानगो नगर निगम के चुनाव में पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता और मेयर सुधा गुप्ता अपने करीबी को उपमेयर बना सकते है. दूसरी ओर, जमशेदपुर के एसडीओ ने इस चुनाव को लेकर जमशेदपुर के प्रखंड सह अंचल कार्यालय और आसपास के अलावा जमशेदपुर के डीसी ऑफिस में निषेधाज्ञा लागू कर दी है. किसी तरह का भीड़ लगाने पर पाबंदी लगा दी गयी है.




