
जमशेदपुर : सोमवार को फिर जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने पूर्वी घोड़ाबांधा पंचायत की रहने वाली ज्योति गोराई जिसे मैट्रिक में 71 फीसदी अंक आये थे और सुष्मिता गोराई जिसे मैट्रिक में 81 फीसदी अंक आये थे का टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में अपने निजी खर्च से खुद वहां पहुंच कर दाखिला करवाया. बताते चलें कि विगत दिनों विधायक ने चार लड़कियों का दाखिला अपने निजी खर्च से इसी महाविद्यालय में करवाया था. उसके बाद फिर 2 जरूरतमंद लड़कियों ने उनसे संपर्क किया जिस पर तुरंत संज्ञान में लेकर आज विधायक ने खुद पहुंचकर दोनों लड़कियों का दाखिला करवाया.साथ ही विधायक ने दोनों बच्चियों को मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही जिसपर दोनों बच्चियों ने उनके द्वारा किये गए सहयोग को लेकर आभार व्यक्त किया और उनसे आशीर्वाद लिया. मौके पर झामुमो के युवा नेता रजत प्रसाद भी उपस्थित थे.




