गालूडीह: एमजीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच -33 पर नारगा के पास सोमवार सुबह एक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी तरफ जा कर पलटी खाते हुए सड़क के नीचे गढ्ढे में जा गिरी. इससे कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. साइड ग्लास सहित दरवाजों के कांच टूट गए और पीछे का बंपर भी उखड़ गया. (नीचे भी पढे)
बताया जा रहा है कि कार में बेलाजुड़ी गांव के पांच युवक सवार थे, जो बेलाजुड़ी से जादूगोड़ा के तिलामुड़ा गांव श्राद्धकर्म में शामिल होने रिश्तेदार के घर जा रहे थे. इस दौरान अचानक नारगा गांव के पास कार को एक कंटेनर ट्रक ओवरटेक करने लगा. (नीचे भी पढे)
इस दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर को पार करती हुई दूसरी तरफ जाकर पलट गयी. इस सड़क हादसे में चालक को हल्की फुल्की चोटें आयी, जबकि कार में सवार पांच युवक सवार थे, सभी बाल-बाल बच गए.




