गालूडीह: देवस्नान पूर्णिमा के दिन पानी से स्नान करने के बाद बीमार हुए महाप्रभु सोमवार को 14 दिनों के बाद स्वस्थ हुए. सोमवार को दारिसाई नवकुंज मंदिर में परंपरा के अनुसार नेत्र उत्सव मनाया गया. पुजारी सुखदेव दास ने पूजा अर्चना की. तीनों विग्रहों को नए वस्त्र पहनाए गए और भोग लगाया गया. इसके साथ ही महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन दिए.(नीचे भी पढे)
विदित हो कि मंदिर से प्रतिवर्ष रथयात्रा निकाली जाती है. इस वर्ष भी मंगलवार को नवकुंज मंदिर परिसर में धूमधाम से रथ यात्रा निकाली जाएगी. मौके पर सुखदेव दास, गुरुचरण दास, निर्मल चंद्र सिंह, बबलू महतो आदि उपस्थित थे.




