• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, September 28, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur jugsalai overbridge – जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज को लेकर श्रेय लेने की होड़, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का नागरिक अभिनंदन, आमजनों व भाजपा कार्यकर्ताओं के संग नेताओं ने की पदयात्रा, जुगसलाई विधायक मंगल बोले-भाजपा को माफ़ी मांगना चाहिए

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर सहित कोल्हान के व्यापारिक पहचान के रूप में स्थापित जुगसलाई क्षेत्र की दशकों पुरानी मांग रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है. सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण और इसके स्वरूप में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जमशेदपुर लोकसभा के सांसद विद्युत वरण महतो के सराहनीय प्रयासों को स्मरण करते हुए नागरिक अभिनंदन किया गया. महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव के नेतृत्व में दोपहर 3 बजे वीर कुंवर सिंह चौक पर कुंवर सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण व नमन कर पदयात्रा की शुरुआत की गई. इस दौरान जुगसलाई क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक संगठन, धार्मिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं सांसद विद्युत महतो का ढ़ोल-नगाड़े, फूल-माला व पुष्पवर्षा, पगड़ी व आतिशबाजी के साथ अभिनंदन किया. पदयात्रा वीर कुंवर सिंह चौक से चौक बाजार के रास्ते फाटक चौक पर सभा में तब्दील हो गयी. पदयात्रा के दौरान पारंपरिक वेशभूषा में स्थानीय महिलाएं माथे पर कलश लेकर चल रही रही थी, वहीं कलाकार पारंपरिक नृत्य के माध्यम से झारखंड की परंपरा को प्रदर्शित कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

नागरिक अभिनंदन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य होने पर जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता की बधाई दी. उन्होंने कहा कि जिस रेलवे ओवरब्रिज के लिए विगत 60 वर्षों से इन्तेजार हुआ वो आज पूरा हुआ. इस ओवरब्रिज निर्माण के लिए जुगसलाई की जनता, बागबेड़ा की जनता और भारतीय जनता पार्टी ने लगातार संघर्ष किया. उन्होंने रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण का श्रेय जुगसलाई एवं बागबेड़ा की जनता के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं को समर्पित किया. कहा कि जनता की समस्या और उनके दर्द को महसूस करते हुए तत्कालीन भाजपा जमशेदपुर महानगर के अध्यक्ष अमरेंद्र सिंह एवं ब्रह्मदेव नारायण शर्मा के नेतृत्व में इसके लिए बड़ा आंदोलन किया गया था, जिसमें एक भाजपा कार्यकर्ता के रूप में वे खुद भागीदार बने थे. जब जनता के आशीर्वाद से झारखंड की सेवा करने का अवसर मिला तो मैंने भी एक जिम्मेदार सरकार और जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी को समझते हुए जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज निर्माण कार्य की आधारशिला रखी. उन्होंने कहा कि झारखंड गठन और इससे पूर्व में जमशेदपुर लोकसभा से कई सांसद बने लेकिन इस दिशा में कभी कोई पहल नही की गयी. जब केंद्र और राज्य में जनता ने भाजपा की डबल इंजन की सरकार बनाई तो विकास भी दोगुनी रफ्तार से किया गया. उन्होंने कहा कि भाजपा की कार्यों में विकास सबसे सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है और जनता के प्रति जिम्मेदारी को समझते हुए सांसद विद्युत महतो ने राज्य सरकार के सहयोग से रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की पहल की. उन्होंने कहा कि 6 नवंबर 2018 को करीब 29 करोड़ की लागत वाली जुगसलाई आरओबी का शिलान्यास किया था, जिसमें रेलवे को 11 करोड़, जबकि पथ निर्माण विभाग को 18 करोड़ रुपए खर्च करने की स्वीकृति मिली थी. (नीचे भी पढ़ें)

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने वर्तमान हेमंत सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जुगसलाई रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में जिस गति से कार्य होना चाहिए था वो हेमंत सरकार में मंद पड़ गयी. उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के प्रति जो समर्पण और इक्षाशक्ति होनी चाहिये हेमंत सरकार में उसकी कमी है. उन्होंने कहा कि यह खुशी और बढ़ जाती जब ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पहले हो जाता. 4-5 करोड़ की राशि के लिए 2 साल विलंब किया गया. वहीं, सांसद विद्युत महतो ने कहा कि रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की धीमी रफ़्तार पर हमेशा से जुगसलाई की जनता और भाजपा कार्यकर्ता सजग रहे. कभी बालू की कमी तो कभी संवेदक के भुगतान रुकने के चलते कार्य बाधित हुआ. कहा कि जुगसलाई ओवरब्रिज जुगसलाई की जनता के साथ साथ मेरा भी स्वप्न था जो आज पूरा हुआ. सांसद विद्युत महतो ने तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं तत्कालीन रेल मंत्री सुरेश प्रभु का विशेष आभार जताया. उन्होंने भरे मंच से पूर्व सीएम रघुवर दास के योगदान को सराहनीय बताते हुए कहा कि अगर रघुवर दास मुख्यमंत्री नही होते तो शायद ये कार्य भी कभी पूरा नही होता. वहीं, भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने अध्यक्षीय भाषण दिया. इस दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री अनिल मोदी एवं धन्यवाद ज्ञापन भाजपा जुगसलाई मंडल अध्यक्ष हन्नु जैन ने किया. सामरोह के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, पूर्व जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, ब्रह्मदेव नारायण शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, कुलवंत सिंह बंटी, डॉ राजीव, कल्याणी शरण, जटाशंकर पांडेय, मुरलीधर केडिया, संजीव कुमार, जिला पदाधिकारी अनिल मोदी, राकेश सिंह, संजीव सिन्हा, जितेंद्र राय, नीलू मछुआ, मंजीत सिंह, पप्पू सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, मुचिराम बाउरी, अजीत कालिंदी, बिनानंद सिरका, हन्नु जैन, संजय सिंह, बबुई, चंचल, त्रिदेव चट्टराज, प्रशांत पोद्दार, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, बबलू गोप, अजय सिंह, सुनील सिंह मुंडा, नागेंद्र पांडेय, प्रकाश जोशी, विमल जालान, अमर सिंह, अनमोल शर्मा, मनोज पारीक, अजजा जिला कोषाध्यक्ष चंद्रशेखर दास, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूंदर गुप्ता, दीपक निषाद, इंदर जैन, महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य अरविंदर कौर, पूर्व महामंत्री मुन्ना अग्रवाल, पूर्व उपाध्यक्ष लिप्पु शर्मा, किसान मोर्चा जिला सोशल मीडिया प्रभारी रितेश जैन, कार्यसमिति सदस्य मिट्ठू बर्णवाल, मंडल उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, गणेश रविदास, महामंत्री पिंटू शर्मा, सुनील शर्मा, मंत्री तरविंदर भाटिया, बलबीर कौर, पिंटू सैनी, कोषाध्यक्ष शिव शर्मा, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, बबलू सारस्वत, मीडिया प्रभारी ओम प्रकाश पाठक, सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सोनकर, अभिजीत सरकार, आई टी सेल प्रभारी, मनीष जोशी, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष सुनील साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष, बिमल केवलका, महामंत्री, नितिन झा, आलोक वाजपेयी, विनीत साहू, प्रभाकर प्रसाद, अनूप खां, नीरज शुक्ला, रविंदर भाटिया, राजेश रिंगसिया, पिंटू सैनी,कौशल अग्रवाल, सुरेंद्र यादव, राहुल गोयल, इंदर तिवारी, जगदीश लाल, अनिल सेठ,अमर सिंह, विकास महतो, राजा सिंह, रोहित बरनवा, तरुण सरकार, पप्पू शर्मा एवं अन्य उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

भाजपा का माफी यात्रा की जगह जुगसलाई में आभार यात्रा क्यों ? मंगल कालिंदी

जमशेदपुर के जुगसलाई फाटक के रेलवे ओवरब्रिज को लेकर भाजपा ने नागरिक अभिनंदन का जो कार्यक्रम रखा है ये महज श्रेय लेने की होड़ है. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि एक तरफ ओवरब्रिज निर्माण को लेकर भाजपा ने 100 से अधिक छोटे व्यापारियों-दुकानदारों को उजाड़ दिया और उनके पुनर्वास पर न कोई नीति बनी न कोई प्रयास हुआ. जिस मुद्दे को लेकर भाजपा को जुगसलाई में हाथ जोड़कर माफी यात्रा निकालनी चाहिए थी वे अब अभिनंदन और स्वागत यात्रा निकालकर श्रेय लेने की होड़ में शामिल हो गये हैं. श्री कालिंदी ने कहा कि इस ओवरब्रिज के बनने में कई अड़चनें आईं जिसे मेरे प्रयास से हेमंत सरकार द्वारा दूर किया गया. वे बोले ओवरब्रिज का काम 40 मकानों की वजह से रुक गया था और उन 40 मकानों को मैंने उजड़ने नहीं दिया बल्कि सरकार से बात कर 55 लाख रुपए बतौर मुआवजा उपलब्ध करवाया ताकि उन उजड़ने वाले परिवारों का पुनर्वास हो सके.भाजपा की पुरानी आदत है काम करे कोई श्रेय चुराए कोई.

विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों ने किया अभिनंदन:
अंतरराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन, लघु उद्योग भारती, सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स, जमशेदपुर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, स्टेशन रोड गुरुद्वारा कमेटी, गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा कमेटी, जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ, माहेश्वरी मंडल, राजस्थान शिव मंदिर, सिख नवजवान सभा, मारवाड़ी युवा मंच, राणी सती सत्संग समिति, हिन्द एकता मंच, महाकालेश्वर छठ घाट समिति, ट्रांसपोर्ट असोसिएशन, मारवाड़ी सम्मेलन जुगसलाई, दामोदर बाबा, न्यू एकता क्लब, साहू समाज, राजस्थान सेवा सदन, मारवाड़ी महिला मंच, होटल असोसिएशन, गणिनाथ सेवा संस्थान, नाई जागृति संघ, टाटानगर गौशाला, कृषि उत्पादन बाजार समिति, केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट असोसिएशन, नोनिया चौहान समाज, केवट समाज, विश्व हिंदू परिषद, जमशेदपुर खटीक समाज व अन्य शामिल थे.


Developer

Developer

Related Posts

jamshedpur consumex trade fair-बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार को कंज्यूमेक्स व्यापार मेला का समापन,अंतिम दिन विशेष छूट व आकर्षक ऑफर
खबर

jamshedpur consumex trade fair-बिष्टुपुर तुलसी भवन में मंगलवार को कंज्यूमेक्स व्यापार मेला का समापन,अंतिम दिन विशेष छूट व आकर्षक ऑफर

September 28, 2026
Jamshedpur shree rajasthan shivmandir bhagwat katha : मानव जीवन की सफलता की संजीवनी है श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण, जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर में भागवत कथा का चौथा दिन, आचार्य विनयकांत ने सुनाई सुखदेव-परीक्षित जन्म व राजा परीक्षित चरित की कथा
खबर

Jamshedpur shree rajasthan shivmandir bhagwat katha : मानव जीवन की सफलता की संजीवनी है श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण, जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर में भागवत कथा का चौथा दिन, आचार्य विनयकांत ने सुनाई सुखदेव-परीक्षित जन्म व राजा परीक्षित चरित की कथा

September 28, 2026
Jamshedpur suspicious death : धातकीडीह निवासी मजदूर की मानगो में संदिग्ध हालात में मौत, काम के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत की है चर्चा, परिजन मामले की गहन जांच कराने की कर रहे हैं मांग
खबर

Jamshedpur suspicious death : धातकीडीह निवासी मजदूर की मानगो में संदिग्ध हालात में मौत, काम के दौरान पांचवीं मंजिल से गिरने से मौत की है चर्चा, परिजन मामले की गहन जांच कराने की कर रहे हैं मांग

September 28, 2026
Next Post

jamshedpur mango flyover - मानगो फ्लाईओवर को लेकर टाटा का पेंच, विधायक सरयू रॉय ने कहा-सरकार पैसे का बर्बादी ना करें, विकास को लेकर राजनीति करने से बचे

tata steel cake cutting - टाटा स्टील के एमडी ने नागरिकों के साथ काटा केक, एमडी टीवी नरेंद्रन ने कहा-भारत विकसित देश बनेगा, देखिये-video

tata steel plan for development of jamshedpur - जमशेदपुर के वृहद विकास का प्लान तैयार कर रहा टाटा स्टील, बिष्टुपुर से कहां तक बन सकेगा फ्लाइओवर, टीएमएच का होगा विस्तार, कीनन स्टेडियम का भी होगा इस्तेमाल, जानें क्या कहा टाटा स्टील के विकास योजना पर टाटा स्टील के वीपी सीएस चाणक्य चौधरी ने, देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

jamshedpur rural-जगन्नाथ सिंह भूमिज की 282वीं जयंती पर डोमजूडी में भूमिज भाषा केंद्र का शुभारंभ, सप्ताह में तीन दिन चलेंगी कक्षाए

jamshedpur bjp-जमशेदपुर में बैंक डकैती,फायरिंग, चोरी और छिनतई की घटनाओं को लेकर भाजपा महानगर ने चिंता जतायी, पुलिस प्रशासन से आम नागरिकों, व्यापारियों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

Jamshedpur border area police : कपाली में शब्बीर हत्याकांड का एक और फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

Jamshedpur rural road issue : चाकुलिया – केरूकोचा मुख्य सड़क के बड़ामारा गांव के बीचों-बीच गड्ढा बना लोगों के लिए परेशानी

Tata motors : टाटा मोटर्स में सोमवार शाम तक बोनस समझौते पर लग सकती है मुहर, कर्मचारियों की निगाहें समझौते पर

Jamshedpur bindal mall firing breaking : सोनारी बिंदल मॉल फायरिंग की घटना में शामिल चार साजिशकर्ता गिरफ्तार, रायपुर से हुई गिरफ्तारी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News