
चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र में शामिल काकड़ीशोल गांव के ग्रामीण नपं के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों की उपेक्षा के कारण एक लाइट के लिए मोहताज है. गांव के ग्रामीणों ने कहा कि बाजार और मुख्य सड़क से कुछ दूरी पर बसा कांकड़ीशोल गांव नगर पंचायत में शामिल होने के बावजूद भी मुलभूत सुविधा पाने से वंचित है. ग्रामीणों ने कहा कि नगर पंचायत के अन्य गांव लाइट से जगमगा रही है परंतु कांकड़ीशोल गांव में एक लाइट तक नपं के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों द्वारा नही लगायी गयी है. कहां कि वर्षो पूर्व गांव में एक भेपर लाइट समेत दो स्ट्रीट लाइट लगाये गए थे जो वर्षो से खराब है और बिजली के खंभा पर टंगा गांव की शोभा बढ़ा रही है. उक्त लाइट से गांव में रोशनी तो नही मिलती है परंतु अब चिड़ियों के लिए बसेरा बना हुआ है. लाइट के अंदर चिड़ियां घोसला बना रखा है. गांव में नयी लाइट नही लगाये जाने से गांव के ग्रामीणों में नपं के पदाधिकारी और जन प्रतिनिधियों के खिलाफ रोष व्याप्त है.इस संबंध में नपं के उपाध्यक्ष सुमित लोधा ने दूरभाष पर बताया कि ग्रामीणों ने उनसे शिकायत की है और खराब लाइटों की मरम्मत कराने की मांग की है. श्री लोधा ने कहा कि जल्द ही खराब हुई लाइट को विभाग द्वारा मरम्मत कर लिया जायेगा और जहां जरुरत होगी वहां पर लाइट लगाया जाएगा.







