
जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित उत्कल दुर्गा पूजा समिति का सरायकेला खरसावां जिला के डोबो फुटबॉल ग्राउंड में गेट–टुगेदर कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस कार्यक्रम में समिति के सदस्यों एवं उनके परिवारजनों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही. अध्यक्ष सत्याब्रत महापात्रा ने बताया कि यह गेट–टुगेदर केवल एक सामाजिक मिलन नहीं था, बल्कि आपसी भाईचारे, सांस्कृतिक एकता और संगठन की मजबूती का प्रतीक रहा. (नीचे देखे पूरी खबर)
ऐसे आयोजन सदस्यों के बीच आपसी समन्वय और सौहार्द को और अधिक सुदृढ़ करता हैं. उन्होंने आगे बताया कि सभी सदस्यों, सहयोगियों और शुभचिंतकों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो सका. भविष्य में भी समिति इसी प्रकार के सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करती रहेगी.














