जादूगोड़ा : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर छोटा गोविंदपुर सुभाषनगर स्थित किशोर क्लब इस वर्ष भव्य एवं आकर्षक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन करने जा रहा है. क्लब के सदस्य इसकी तैयारियों में जोर-शोर से लगे हुए हैं. इस वर्ष आयोजन का मुख्य आकर्षण केदारनाथ मंदिर की प्रतिकृति के रूप में तैयार किया जा रहा भव्य पूजा पंडाल होगा. इस पंडाल को केदारनाथ धाम की प्रसिद्ध वास्तुकला और आध्यात्मिक वातावरण की झलक देने के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है. क्लब के सदस्यों के अनुसार, पंडाल निर्माण में विशेष सजावट एवं आकर्षक विद्युत व्यवस्था की जाएगी, जिससे श्रद्धालुओं को केदारनाथ धाम जैसा आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो सके. (नीचे भी पढ़ें)
पंडाल का उद्घाटन आगामी चार सितंबर को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी द्वारा किया जाएगा. इस बाबत किशोर क्लब के पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ-साथ क्षेत्र में सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता को बढ़ावा देना है.




