जमशेदपुर: केरला पब्लिक स्कूल कदमा ने एथिकोस 2026 का आयोजन किया, इसमें जमशेदपुर के 23 स्कूलों के 519 छात्रों ने भाग लिया और भारत की शाही विरासत, संस्कृति और परंपराओं का जश्न मनाया.“सिंहासन की गूंज भारतीय राज्यों की विरासत का उत्सव”विषय के तहत आयोजित एथिकोस 2026 ने संगीत, नृत्य, दृश्य कला, वाद-विवाद, प्रश्नोत्तरी, केस स्टडी, सिमुलेशन, रचनात्मक प्रस्तुति और सहयोगी चुनौतियों जैसे 11 विविध आयोजनों के माध्यम से भारत के समृद्ध इतिहास को जीवंत किया. इन आयोजनों ने छात्रों को आलोचनात्मक सोच, रचनात्मकता, जिम्मेदार निर्णय, टीम वर्क और अखंडता के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित किया. (नीचे भी पढ़े)

उद्घाटन समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन और वैदिक मंत्रोच्चार से हुई. इसके बाद प्राचार्या ने स्वागत भाषण दिया. एक सांस्कृतिक प्रस्तुति के बाद कार्यक्रम की शुरुआत हुई.य जिसके बाद मुख्य अतिथि प्रो. गिरिधर रामचंद्रन ने सभा को संबोधित किया और स्कूल प्रबंधन द्वारा उनका सम्मान किया गया. एथिकोस का उद्देश्य इतिहास को एक ऐसे लेंस के रूप में प्रस्तुत करना था जिससे युवा समाज को आकार देने वाले विकल्पों और मूल्यों को समझ सकें. धर्म-अधर्म, चक्रव्यूह और भाषा भारती जैसे कार्यक्रमों में प्रतिभागियों ने सही-गलत, रणनीति, निर्णय लेने, विवेक और अभिव्यक्ति जैसे प्रश्नों पर विचार किया. इसमें भारत के राज्यों की विरासत को वर्तमान से जोड़ा गया.(नीचे भी पढ़े)

प्रतियोगिता के अंत में डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल को ओवरऑल चैंपियन का खिताब और प्रतिष्ठित चैंपियंस ट्रॉफी से सम्मानित किया गया, जबकि विद्या भारती चिन्मया विद्यालय उपविजेता रहा. एथिकोस 2026 ने इतिहास, प्रतिस्पर्धा और खोज से भरे एक यादगार दिन का समापन किया, और भारत के राज्यों की विरासत को नई पीढ़ी के मन में जीवित छोड़ दिया. इस अवसर पर एक्सएलआरआई के एसोसिएट डीन, ऑनलाइन लर्निंग डॉ. गिरिधर रामचंद्रन, श्रीमती मनोरमा नायर, अध्यक्ष, केरला पब्लिक स्कूल, शरत चंद्रन, निदेशक, केरला पब्लिक स्कूल, श्रीमती लक्ष्मी आर, शैक्षणिक निदेशक, केरला पब्लिक स्कूल, श्रीमती शांता वैद्यनाथन, संस्थापक प्राचार्या, केरला पब्लिक स्कूल, श्रीमती शर्मिला मुखर्जी, प्राचार्या, केरला पब्लिक स्कूल कदमा, और श्रीमती अलमेलु रविशंकर, प्रधानाध्यापिका, केरला पब्लिक स्कूल कदमा मौजूद थी.







