पोटका: पोटका थाना क्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में एक पिकअप वैन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. दुर्घटना पाल रेस्टोरेंट के समीप हुई, जहां ओडिशा से जमशेदपुर की ओर जा रही मुर्गों से लदी पिकअप वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया.हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई. दुर्घटना में धालभूमगढ़ निवासी चालक संतोष नायक को गंभीर चोटें आईं. स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.सूचना मिलने पर पोटका पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को इलाज के लिए स्थानीय नर्सिंग होम पहुंचाया. (नीचे भी पढ़े)
वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल रेफर कर दिया.बताया जा रहा है कि पिकअप वैन में पोल्ट्री मुर्गे लदे हुए थे और वह ओडिशा से जमशेदपुर की ओर आ रही थी. पाल रेस्टोरेंट के पास पहुंचने के दौरान चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिसके बाद वैन सड़क किनारे पलट गया.पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के साथ दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को हादसे की वजह माना जा रहा है, हालांकि पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा.







