जमशेदपुर : झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ की ओर से महासंघ की स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आगामी 19 नवंबर को रजत जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा. इसमें राज्य के कुल 24 जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे एवं इसमें महासंघ की प्रगति के मुद्दे पर विचार विमर्श के अलावा महासंघ की ओर से कतिपय विशिष्ट लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
बताते चलें कि झारखंड प्रजापति कुम्हार महासंघ अपनी स्थापना के समय से ही कुम्हार समाज के समग्र विकास के लिए प्रयत्नशील रहा है. इस क्रम में महासंघ की ओर से अनेक सामाजिक, राजनीतिक प्रयास किये जाते रहे हैं. महासंघ के अध्यक्ष तीतर प्रजापति ने बताया कि इस प्रयास को आगे भी जारी रखने की आवश्यकता है. उन्होंने बताया कि इसी पर विचार-विमर्श के लिए आगामी 19 नवंबर को भालुबासा शीतला मंदिर के सभागार में महासंघ का की ओर से वृहत् कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें राज्य के 24 जिलों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. इनमें से कुछ विशेष लोगों को सम्मानित किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)
कुम्हार महासंघ की प्रगति को लेकर भी विचार विमर्श किया जाएगा. अध्यक्ष ने संघ के सभी सदस्यों से उक्त आयोजन में बड़ी संख्या में शिरकत करने का आग्रह किया. उन्होंने बताया कि महासंघ की जमशेदपुर शाखा की कार्यकारिणी की ओर से आयोजित हो रहे इस रजत जयंती समारोह में सभी कुम्हार भाइयों, बहनों एवं बुजुर्गों से उत्साह और लगन के साथ सम्मिलित होने को कहा गया है.














