जमशेदपुर : महेंद्र मुर्मू ने परसुडीह थाना क्षेत्र के घाघीडीह छाता मैदान में अपनी जमीन पर बने बाउंड्रीवाल को तोड़े जाने की शिकायत एसएसपी एवं एसडीओ से की है. महेंद्र मुर्मू ने बुधवार को दोनों वरीय पदाधिकारियों से की गयी शिकायत में कहा है कि छाता मैदान स्थित अपनी जमीन पर उन्होंने बाउंड्रीवाल करा दिया था, किन्तु विगत 16 मई की रात को जानकी भूमिज एवं उनके भाई, बेड़ाडीपा निवासी बबलू सरदार ने अपने कुछ लोगों के साथ पहुंच कर उक्त बाउंड्रीवाल को तोड़ दिया है.(नीचे भी पढ़ें)
महेंद्र ने कहा है कि उसने बागबेड़ा पुलिस से बाउंड्री तोड़े जाने की शिकायत भी की, किन्तु पुलिस ने इस संबंध में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. महेंद्र ने कहा कि दीवार गिरने से उसका काफी नुकसान हुआ है. महेंद्र ने बताया कि उक्त जमीन उनके मौसा लुंड्रा सोरेन ने 1974 में लखन सिंह भूमिज, विजन भूमिज आदि से खरीदी थी. उक्त जमीन पर जानकी भूमिज कोई निर्माण कार्य नहीं होने दे रही हैं. महेंद्र ने आरोप लगाया कि जानकी भूमिज एवं उसके भाई उससे दावा छोड़ने के लिए 5 लाख रुपये की रंगदारी देने के बाद ही उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करने देगा.



