
जमशेदपुर : जमशेदपुर में एसपी के तौर पर डॉ अजय कुमार ने जिस तरह अपराधमुक्त जमशेदपुर बनाया, जो एक नजीर पूरे देश के लिए बना, उसी तरह वे अब जमशेदपुर को कोरोनामुक्त बनाने की दिशा में काम कर रहे है. कांग्रेस के नेता और पूर्व एसपी डॉ अजय कुमार, जो एक डॉक्टर होने के साथ-साथ भारत में एक मेडिकल रिसर्च कंपनी के प्रमुख हैं, कोरोना के खिलाफ अपनी लड़ाई पर हैं और जैसे उन्होंने जमशेदपुर से अपराध को खत्म किया, उसी प्रकार जमशेदपुर और झारखंड को कोरोना मुक्त बनाने के लिए प्रयासरत है. यह प्रयास झारखंड के लोगों के लिए एक वरदान होगी. डॉ अजय कुमार की मेडिकल रिसर्च कंपनी, स्पुतनिक-वी (v) कोरोना के वैक्सीन के अनुसंधान कार्य पर काम कर रहा है, जो भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ने में मदद करेगा. डॉ अजय कुमार ने अनुमान लगाया है कि स्पूतनिक-वी (v)का वैक्सीन जल्द ही बाजार में आयेगा और यह सुनिश्चित करेंगे कि झारखंड के लोगों को जल्द से जल्द वैक्सीन का लाभ मिले. डॉ अजय कुमार जिन्होंने भारत के प्रमुख चिकित्सा संस्थान जवाहरलाल इंस्टीट्यूट ऑफ पोस्टग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, पुड्डूचेरी से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है और बायो इंफॉर्मेटिक्स एंड ड्रग डेवलपमेंट पर डिप्लोमा के साथ एमबीए की डिग्री भी हासिल की है और उनके इस महामारी के खिलाफ लड़ाई एक सराहनीय कदम है. इस सामाजिक कार्य में, डॉ अजय कुमार और उनकी जेएसएस मेडिकल रिसर्च टीम डॉ रेड्डीज, एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय दवा कंपनी और रूसी प्रत्यक्ष निवेश कोष (आरडीआइएफ) के साथ मिलकर काम कर रही है.





