
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के पोटका थाना अंतर्गत कलिकापुर के पास एक कार औऱ ट्रक आमने सामने टकरा गयी, जिससे कार सवार तीन लोग घायल हो गए. समय रहते कार का एयरबैग खुल गया जिससे तीनों बड़े हादसे का शिकार होने से बच गए. घटना मंगलवार तड़के पांच बजे की है. इधर घटना के बाद पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए टीएमएच अस्पताल पहुंचाया जहां से बेहतर इलाज के लिए उन्हे टीएमएच रेफर कर दिया गया. घायलों में कोलकाता के न्यु गढ़िया निवासी सौमिक भौमिक (29), असित बरण घोष (58) और सोमो घोष(22) शामिल है. सौमिक को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है जबिक अन्य दो का इलाज चल रहा है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार असित बरण घोष का गुजरात में अन्नापुर्णा नाम की एक चनाचुर बनाने की कंपनी है. तीनों एक कार पर काम के सिलसिले में गुजरात गए थे. दो दिन पहले वहां से कोलकाता के लिए लौट रहे थे. लगातार गाड़ी चलाने के कारण वह नींद में भी थे. कलिकापुर के पास वे सामने से आ रहे ट्रक के साथ भीड़ गए. फिलहाल पुलिस कार और ट्रक को जब्त कर थाने ले गई है.














