
नई दिल्ली : झारखण्ड भाजपा के पूर्व प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय इस्पात और ग्रामीण राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते से उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की. श्री काले ने बताया कि सौम्य एवं शांत प्रकृति के धनी श्री कुलस्ते का लंबा राजनीतिक अनुभव है जिनसे मिलकर नयी ऊर्जा का संचार हुआ. श्री कुलस्ते का झारखंड के जनजातीय समाज से विशेष लगाव रहा. जनजातीय मामलों के मंत्री (1999-2004) रहते हुए उन्होंने झारखंड के लिए अनेक कार्य किए. श्री कुलस्ते से बातचीत में देश की समृद्धि और झारखंड के विकास और उत्थान संबंधी कई बातों पर चर्चा हुई और राजनीतिक मर्म समझने का सौभाग्य प्राप्त हुआ. विदित हो श्री कुलस्ते मध्य प्रदेश के मंडला संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं और 11वीं लोकसभा से लेकर 17 वीं लोकसभा तक सदन के सदस्य हैं. 15 वीं लोकसभा में पराजय पर पार्टी ने उनके अनुभव और जन योगदानों के मद्दे नज़र राज्य सभा सदस्य बना कर भेजा था. ऐसे व्यक्तित्व के धनी श्री कुलस्ते से मुलाकात सचमुच बहुत प्रेरणादायक रही.




