जमशेदपुर : जमशेदपुर लोकल ट्रेलर ऑनर यूनियन की एक अहम बैठक यूनियन कार्यालय बर्मामाइंस रखी गई. बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष जय किशोर सिंह ने किया. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में यूनियन के सभी सदस्य 25 दिसंबर को होने जा रहे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल को सफल बनाने में जुट जाएं. उन्होंने यह भी कहा हड़ताल ऐतिहासिक होगा. यूनियन अपने 10 सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल करने जा रही है. 25 दिसंबर से किसी भी गाड़ी को जिसमें भारी वाहन, बस, टेंपो, ट्रक, ट्रेलर पर रोक लगाया जाएगा. जिसमें सड़क पर केवल दुपहिया वाहन ही चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)
इसकी सूचना उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री, परिवहन मंत्री, उपायुक्त को दे चुके हैं. वहीं उन्होंने कहा कि जमशेदपुर के सभी गाड़ी मालिकों से अनुरोध किया जाएगा कि वे 25 दिसंबर को वाहन नहीं चलाए और यूनियन का साथ दें. जिससे सरकार द्वारा मनमाना जुर्माना, दंड इत्यादि वसूला जा रहा है उस पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाए. इस पर यूनियन के सभी सदस्यों ने अपने अध्यक्ष के प्रति आस्था रखते हुए अपनी सहमति प्रदान की. सोमवार की बैठक में विशेष रुप से पप्पू सिंह, प्रमोद सिंह, चरणदीप सिंह, विरदी, रंजन सिंह, रविंद्र सिंह, सैनी, रवि भल्ला, महमूद खान एवं विकास सिंह उपस्थित थे.




