जमशेदपुर : जमशेदपुर के रजक समाज ने सोमवार को सोनारी के नार्दन टॉम का आम चुनाव संपन्न हुआ. चुनाव पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद, गणेश लाल, अशोक लाल, मुकेश रजक,संजय रजक, सुशील रजक, गोपाल रजक, की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ. इस चुनाव में कुल 187 मतदाताओं ने भाग लिया. इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार महेश प्रसाद को 81 वोट मिले और सुरेंद्र प्रसाद को 78 वोट मिले. इसमें 20 वोट रिजेक्ट हुए. सचिव पद के उम्मीदवार विनोद रजक को 89 वोट मिले और कविचंद रजक को 72 वोट मिले 18 वोट रिजेक्ट हुए. कोषाध्यक्ष के उम्मीदवार राम प्रसाद रजक निर्विरोध चुने गए. चुनाव पदाधिकारी रविंद्र प्रसाद ने सभी मतदाताओं का धैर्य पूर्वक सहयोग करने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया.




