
जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रशासन ने देर रात को कार्रवाई करते हुए साक्षी बसंत टॉकीज के सामने स्थित विवादित हनुमान मंदिर के सारे बांस बल्ली और ढलाई के लिए लगाए गए सेंटरिंग को हटा दिया. बताया जाता है कि रात को 3:00 बजे यह कार्रवाई प्रशासन द्वारा की गई. बताया जाता है कि जमशेदपुर के जिला प्रशासन के वरीय अधिकारियों का दल रात करीब 3:00 बसंत टॉकिंज के सामने पहुंचा. जमशेदपुर के डीसी विजया जाधव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई. आपको बता दें कि हनुमान मंदिर को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है और प्रशासन ने वहां निषेधाज्ञा लागू कर दी है. विधायक सरयू राय के गुट के लोगों द्वारा उनके विरोधियों के खिलाफ शिकायत की गई थी जिसके बाद यह कार्रवाई की गई. आपको बता दें कि सरयू राय गुट और रघुवर दास गुट के लोग लगातार इस विवाद को लेकर आमने सामने है. बजरंगबली के मंदिर को बनाने को लेकर यह विवाद काफी दिनों से चल रहा है. इस मामले को लेकर विधायक सरयू राय ने प्रस्ताव दिया है कि पांच लाख रूपये अपनी ओर से देना चाहते हैं ताकि मंदिर बनवाया जाए. लेकिन सनातन उत्सव समिति चाहती है कि वहां वे लोग मंदिर बनवाए जिसका समर्थन रघुवर दास गुटके लोग कर रहे हैं.




