चाकुलिया : चाकुलिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 के पार्षद मलय रूहीदास और कांग्रेस के युवा नेता विक्रम सिंह चौहान ने विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार की शाम से बिजली विभाग कार्यालय के पास जारी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा. अभी तक पदाधिकारियों द्वारा कोई पहल नहीं की गई है. नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली की जर्जर खंभों को हटाने, के एनजे उच्च विद्यालय के छात्र की बिजली के जर्जर खंभा से दबाकर हुई मौत के मामले में विद्युत विभाग के पदाधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज करने, विद्युत विभाग द्वारा घरेलु विद्युत बिल बकाया होने की स्थिति में एचडी इकरारनामा के क्लोज 5 बी का पालन सुनिश्चित करने, क्षेत्र के सभी विद्यालय और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विद्युत तार के नीचे सुरक्षा जाली लगाने समेत अन्य मांगे शामिल हैं. भूख हड़ताल पर बैठे पार्षद और कांग्रेस नेता ने कहा कि जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं की जाती है तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा.




