बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के एनएच से सटे सर्विस रोड काफी जर्जर हो चुका है. सड़क पर कई छोटे बड़े गड्ढे उभर आए है. सर्विस सड़क जर्जर होने के कारण सड़क पर आए दिन दुर्घटना होती रहती है. सर्विस रोड पर वाहन के गुजरते ही सड़क पर उड़ते धूल से सड़क ढक जाता है, सड़क पर कुछ दिखता भी नही है. सड़क पर लगातार छोटी और बड़ी वाहनों का आना जाना लगा रहता है जिससे सर्विस रोड पर धूल उड़ने से बाइक सवार और पैदल चलने वाले राहगीरों को सड़क पर चलना काफी मुश्किल होता है. सड़क पर उड़ते धूल के कारण दो पहिया वाहन पर सवार लोगों को रूकना पड़ जाता है, धूल के कमने के बाद लोग सड़क पर आना जाना करते है. (नीचे भी पढ़ें और देखें वीडियो)
ग्रामीणों ने मांग किया है कि लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्थानीय प्रशासन सड़क पर उड़ते धूल से निजात दिलाने के लिए दिनभर में कम से कम दो बार पानी का छिड़काव करें ताकि लोगों को सड़क पर उड़ते धूल से निजात मिल सके.




