
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो कुंवर बस्ती चाणक्यपुरी के पास श्रीनाथ होम्स बिल्डर द्वारा स्वर्णरेखा नदी के तराई में फ्लाई एश भरकर जमकर जमीन का अतिक्रमण और दखल किया जा रहा है. पूरा फ्लाई एश नदी के पानी तक चला गया है. पूरा नदी भी प्रदूषित हो रहा है. लोगों को नदी में नहाने धोने में भी दिक्कत हो रही है. कार्यस्थल पर जाने से ऐसा मालूम पड़ता है कि बिल्डर नदी के पानी तक फ्लाई एश भरकर बिल्डिंग तैयार करने की योजना बनाई है. बस्तीवासियों ने कहा कि बार-बार शिकायत दर्ज करने के बाद भी बिल्डर हम लोगों की बात नहीं सुनता है और काम करते रहता है और कहता है कि बिल्डर की पहुंच ऊपर तक है. स्थानीय लोगों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बुलाया और पूरे मामले की जानकारी दी. नदी की ओर फ्लाई एश ठेल रहे जेसीबी को विकास सिंह ने फटकार लगाकर कार्य को बंद कराया और पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराकर जमशेदपुर के उपायुक्त को भेजा. साथ ही कहा कि अगर फ्लाई एश नदी के तराई से नहीं हटा तो मामला प्रदूषण बोर्ड तक पहुंचेगा. इस आंदोलन में मुख्य रूप से विकास सिंह के साथ प्रभात सिंह चौहान, सुमित पांडे, राजू गोराई, गोपाल प्रसाद, मनोज ओझा, राम कुशवाहा सहित बस्ती वासी शामिल हुए. इस मामले में डीसी ने मानगो नगर निगम के कार्यपालक पदाधिकारी को कार्रवाई करने को कहा गया है.







