जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड एवं बैकुंठनगर के अंतिम छोर में रहने वाले लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को मकान ढाह देने का नोटिस मानगो अंचलाधिकारी ने जारी किया है. यह सभी वैसे लोग जो दैनिक मजदूरी में काम कर अपना भरण पोषण करते हैं. नोटिस मिलने के बाद 50 वर्षों से अपने आशियाना में रह रहे लोगों के होश उड़ गए हैं. 50 वर्षों से अधिक समय से अपने मकान में रह रहे लोगों को उजड़ जाने का डर अब सता रहा है. उन लोगों ने निर्दलीय चुनाव लड़ चुके विकास सिंह को मौके में बुलाकर मामले की जानकारी देते हुए कहा कि वे लोग 50 वर्षों से रह रहे हैं वें अपनी जान दे देंगे लेकिन अपना आशियाना उजड़ने नहीं देंगे. मौके पर पहुंचे विकास सिंह ने कहा कि रोज कमाने खाने वाले लोगों को उजाड़ने की साजिश की जा रही है. (नीचे भी पढ़ें)
लगभग 50 वर्षों से तिनका तिनका जोड़कर अपना आशियाना बनाये गरीब गुरबे लोगों घर में चिंता से चूल्हा नहीं जल रहा है. विकास सिंह ने कहा कि 50 वर्षों से लोगों के घर में पानी और बिजली का कनेक्शन सरकार ने दिया है. उसके बिल का वे लोग ससमय में भुगतान करते हैं. नगर निगम द्वारा प्रत्येक महीने भारी भरकम होल्डिंग टैक्स भी लोगों से वसूला जाता है. ऐसे में उन्हें उजाड़ना कहीं से जायज नहीं है. विकास सिंह ने कहा की अंतिम सांस तक हम सब मिलकर गरीब परिवार की लड़ाई लड़ेंगे और इन्हें उजड़ने से बचाएंगे. (नीचे भी पढ़ें)
विकास सिंह ने कहा कि यह जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा का दुर्भाग्य है की यहां देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने का आवास पीएम आवास योजना भी जनप्रतिनिधि लोगों के उदासीन रवैया के कारण बनाया नहीं जा सका है और दूसरी ओर जो लोग स्वयं तिनका तिनका जोड़कर अपना आशियाना बनाया है उन्हें बेघर करने की साजिश की जा रही है.




