जमशेदपुर : विधायक सरयू राय की पार्टी भाजमो मानगो नगर निगम कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नु के नेतृत्व में जमशेदपुर के उलीडीह राम कृष्ण कॉलोनी में आयोजित हुई. बैठक में उपस्थित भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने मानगो नगर निगम के द्वारा तीन गुना अधिक होल्डिंग टैक्स जनता से वसूलने पर एतराज जताया. श्री श्रीवास्तव ने कहा कि मानगो की अधिकांश आबादी मध्यमवर्गीय है और निम्न आय वर्ग वाली जनता से तीन गुना होल्डिंग टैक्स चार्ज करना न्यायपूर्ण नहीं है. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो नगर निगम जनसुविधा व्यवस्था प्रदान करने में पुरी तरह विफल है, मानगो, उलीडीह, आजादनगर के सभी वार्डों में जनता त्रस्त है और उस पर होल्डिंग टैक्स का भारी भरकम बोझ डालकर जनता के जले में नमक छिड़कने का कार्य सरकार द्वारा किया जा रहा है. इसका भाजमो सड़क पर उतरकर विरोध दर्ज कराएगी. बैठक में मुख्य रूप से भाजमो जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद, आकाश शाह, उलीडीह मंडल अध्यक्ष प्रेम सक्सेना, मानगो मंडल अध्यक्ष कन्हैया ओझा उपस्थित थे.











