जमशेदपुर : मानगो निरंजन सिंह कॉम्प्लेक्स में रविवार को नगर निगम चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. समाजसेवी गणेश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया कि आगामी 48 घंटों के भीतर एऩडीए अपने मेयर प्रत्याशी की घोषणा करे, अन्यथा मानगो जन सेवा समिति अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी.” (नीचे भी पढ़ें)

मानगो की जनता को पहली बार तीसरे मत का अधिकार प्राप्त हुआ है, जिससे क्षेत्र की जनता में भारी उत्साह है और वह एक योग्य व सक्षम प्रत्याशी की तलाश में है. इसी उद्देश्य से इस बैठक का आयोजन किया गया.अध्यक्ष गणेश सिंह ने कहा कि मानगो नगर निगम चुनाव को देखते हुए 23 वार्डों के लिए संभावित प्रत्याशियों को तैयार कर लिया गया है और मानगो जन सेवा समिति इन सभी प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत एवं क्षमता के साथ कार्य करने को तैयार है. उन्होंने कहा कि एऩडीए के शीर्ष नेतृत्व की ओर से अब तक मेयर प्रत्याशी की घोषणा नहीं होने से मानगो की जनता में भ्रम की स्थिति बनी हुई है. इसलिए मंच एऩडीए के शीर्ष नेतृत्व से निवेदन करता है कि दो दिन के भीतर अपने मेयर प्रत्याशी की स्थिति स्पष्ट करें, ताकि मानगो की जनता एवं एऩडीए कार्यकर्ता अपने प्रत्याशी के समर्थन में खुलकर क्षेत्र में कार्य कर सकें, अन्यथा मानगो जन सेवा समिति मेयर प्रत्याशी पद को लेकर अपने सभी विकल्पों के लिए स्वतंत्र होगी. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में मुख्य रूप से लोजपा जिलाध्यक्ष सतीश सिंह, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सुशील सिंह, मानगो मंडल युवा मोर्चा अध्यक्ष सुशील पांडे, चुनचुन चौधरी, विकास साहनी, उलीडीह मंडलाध्यक्ष प्रवीण सिंह, जितेंद्र साव, संजीत शर्मा, बमबम पांडेय, रवि गोराई, प्रेम सक्सेना, नंदलाल गुप्ता, टुनटुन कुमार, राजेश सिंह (बालीगुमा), राकेश सिन्हा, टिंकू सिंह, छात्र नेता पवन सिंह, जनसुविधा विधायक प्रतिनिधि पिंटू सिंह, युवा जदयू प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हेमंत पाठक सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे.



