जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के कार्यपालक गुरुवार को पदाधिकारी सुरेश यादव के दिशा-निर्देशन में चल रहे स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत मानगो क्षेत्र की बड़ी सोसाइटी को गोद लेने की पहल का कॉलोनीवासियों द्वारा सराहना की जा रही है. गुरुवार को सहारा सिटी मानगो के सचिव सह नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर सुशील सिंह के संचालन में सोसाइटी कैंपस में कॉलोनीवासियों के बीच स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया. नगर निगम के प्रबंधक निशांत कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे. स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मुख्तार आलम खान तथा ताहिर हुसैन, खालिद इकबाल, डॉ लक्ष्मण प्रसाद, रवि शंकर केपी ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित किया और सहारा सिटी में चल रहे सफाई कार्य की काफी सराहना की गई और कचड़े को रखने के लिए को सफाई घर बनाया गया उसका भी निरीक्षण कर, सुखा को सुखा कूड़ा में, गीला को गीला कूड़ा में और खास कर खराब इलेक्ट्रॉनिक को अलग रखने का सुझाव दिया गया. यह निर्णय इसलिए लिया गया ताकि बाद में उसे बेच कर रिसाइकिल किया जा सके. इस प्रोग्राम को कामयाब बनाने में स्वच्छता निरीक्षक अंशुमन, राकेश, कमल की भी सराहनीय भूमिका रही.



