चाकुलिया: चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पारा चिकित्सा कर्मी नियमितीकरण की मांग पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये. गुरुवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने झारखंड अनुबंध कर्मचारी एएनएम, जीएनएम और पारा मेडिकल कर्मचारी संघ के बैनर तले सीएससी परिसर में धरना दिया और नारेबाजी की. एएनएम के हड़ताल पर जाने से प्रखंड के कई उप स्वास्थ्य केंद्र बंद हो गये हैं. हड़ताल से नियमित टीकाकरण कार्य,फील्ड ओपीडी,आरआई,इएनसी जांच समेत अन्य स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं. धरना पर बैठे पारा चिकित्सा कर्मियों ने राज्य सरकार होश में आओ,स्वास्थ्य मंत्री हाय हाय,सभी अनुबंध कर्मियों को नियमित करना होगा समेत अन्य नारा लगा रहे थे.(नीचे भी पढ़े)
धरना पर सुनीता बारीक, दीपिका महतो, शाइवा महतो, संदना सीट, रीता कुमारी, किरण देवी समेत अन्य बैठी हैं. चाकुलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 21 एएनएम, जीएनएम और 2 एलटी हड़ताल पर हैं. हड़ताली स्वास्थ्य कर्मियों ने कहा कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो 24 जनवरी से भूख हड़ताल की जाएगी.



