
जमशेदपुर : जमशेदपुर की जनता दल यूनाइटेड की महिला नेता मानगो गुरुद्वारा रोड निवासी ममता सिंह ने नगर निकाय के चुनाव मे वार्ड संख्या 35 से चुनाव लड़ने की घोषणा की है. श्रीमती सिंह ने कहा है कि झारखंड बने 25 साल हो गया है. मानगो में अधिसूचित समिति चल रहा था, जहां प्रत्येक घर पर प्रोविजनल टैक्स 80 रुपए सालाना लगता था. 2016 में झारखंड सरकार मानगो को नगर निगम घोषित कर दिया लेकिन नगर निगम का चुनाव नहीं कराया सिर्फ प्रोविजनल टैक्स के बदले होल्डिंग टैक्स निर्धारित कर दिया जो एक हजार गुना ज्यादा है और नगर निगम के पदाधिकारियों का डिजिग्नेशन बदल गया. (नीचे देखे पूरी खबर)
ममता सिंह ने कहा कि आज 25 साल में मानगो का कोई डेवलपमेंट प्लान नहीं बना. मानगो के विकास के नाम पर सिर्फ नाली सड़क बिजली और पानी हुआ है और यह तो सरकार की मजबूरी है कि जो फंड आयेगा उसे तो खर्च करना ही है. लेकिन मानगो में आज तक लड़कियों के लिए कोई स्कूल नहीं बना. कोई क्लब हाउस खेल का मैदान नहीं बना और सबसे बड़ी विडम्बना है कि मानगो के 90 प्रतिशत जमीन बिहार सरकार है जिस पर जनता मकान बनाकर रहती जिसे सरकार सब सुविधा देती है. उस पर सरकार होल्डिंग टैक्स लेती है लेकिन आज तक मानगोवासियों को जमीन का हक नहीं मिला सरकार बोलती है कि जमीन हमारा है. सरकार में रहते हुए पश्चिम जमशेदपुर के विधायक सरयू राय इस मुद्दे को सख्ती से उठाते हैं लेकिन सरकार कोई सुनवाई नहीं कर रही है. मै ममता सिंह गुरुद्वारा बस्ती मानगो वार्ड संख्या 35 कावार्ड पार्षद का प्रत्याशी है. जनता मेरा समर्थन दे जबतक मानगो की जनता को मालिकाना हक नहीं मिला मै होल्डिंग टैक्स का विरोध करूंगी गुरुद्वारा रोड बैकुंठ नगर की सभी नालियां कौभर रहेगी. सड़क पर एक कचड़ा दिखाई नहीं देगा नदी किनारे जगह उपलब्ध कराकर एक ऐसे भवन का निर्माण कराया जायेगा कि वहां के लोगों को शादी विवाह के लिए बाहर नहीं जाना पड़े नगर निगम के तरफ से पहले मानगो का पहले डेवलपमेंट प्लान बनाया जायेगा.














