
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो नगर निगम के नवनियुक्त कार्यपालक पदाधिकारी रविन्द्र गागराई से कांग्रेस के वरीय महासचिव सह स्वच्छता ब्रांड एंबेस्डर मानगो नगर निगम रवि शंकर केपी ने मुलाकात की. उनके कार्यालय में मिलकर मानगो नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तृत रूप से बातचीत की. मुख्य रूप से क्षेत्र की साफ सफाई के बारे में चर्चा कर कुछ सुझाव दिए गए. कार्यपालक पदाधिकारी ने सारी बातों को बहुत ही ध्यान से सुना और आश्वासन दिया कि उनका मुख्य उद्देष्य क्षेत्र को साफ सफाई में अव्वल करना है. साथ ही उन्होंने मानगो नगर निगम क्षेत्र में कचरा डंपिंग के लिए डंपिंग यार्ड की व्यवस्था जल्द करने की बात कही. उन्होंने कहा कि वे मानगो नगर निगम क्षेत्र की विभिन्न इलाकों में जनता से समन्वय बनाकर क्षेत्र में सारी सुविधाएं जल्द से जल्द पहुंचाएंगे और उन्होंने मानगो की जनता से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को नगर निगम के पदाधिकारियों के सहयोग से दुरूरस्त करने का प्रयास करें. मुलाकात के दौरान मानगो के वरिष्ठ नेता सुबोध पाल भी मौजूद थे.















