जमशेदपुर : मारवाड़ी सम्मेलन साकची शाखा की होली महोत्सव को लेकर कार्यकारिणी की बैठक अध्यक्ष बजरंग लाल अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई. बैठक में होली के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई. शाखा महामंत्री बबलू अग्रवाल मिनी ने बताया कि डांडा रोपण 12 मार्च को संध्या 04:00 बजे आमबगान मैदान में होगा. होलिका दहन 13 मार्च को रात्रि 11: 35 बजे आमबगान मैदान में किया जायेगा. सामूहिक होली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम 14 मार्च संध्या 6:00 बजे से धालभूम क्लब साकची में आयोजित होगा. (नीचे भी पढ़ें)
बैठक में शाखा अध्यक्ष बजरंगलाल अग्रवाल, महामंत्री बबलू अग्रवाल मिनी, कोषाध्यक्ष सन्नी संघी, प्रांतीय उपाध्यक्ष ओमप्रकाश रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष महावीर मोदी, निवर्तमान अध्यक्ष सुरेश कुमार कांउटिया, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, शंभु खन्ना, बजरंज अग्रवाल, सांवरमल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, शंकर सिंघल, राजकुमार चंदुका, सीताराम देबुका, पवन सिंघानिया, प्रमोद भालोटिया, ओमप्रकाश मुनका, मुरारीलाल अग्रवाल, निर्मल पटवारी, दीपक चेतानी, ऋषभ चेतानी, कुशल गनेड़ीवाल, लक्ष्मी नारायण अग्रवाल, अंशुल रिंगासिया, रमेश कुमार अग्रवाल, बासु अग्रवाल, राहुल चौधरी, प्रदीप केडिया, हर्ष मूनका, प्रमोद खन्ना, रितेश जालुका, नरेश सिंघानिया, बिमल जालान, पुरुषोत्तम जोशी, मोहित मूनका, विनीत मोदी, नरेंद्र कुमार जैन, अशोक खंडेलवाल, मनोज मूनका, सुनील देबुका, बसंत जोशी, पवन जैन, अशोक अग्रवाल, मंजू खंडेलवाल, कविता अग्रवाल, उषा चौधरी, सुनीता केडिया, वर्षा चौधरी, मनीषा संघी, राखी अग्रवाल, रजनी बंसल, खुशबू कांउटिया, पायल अग्रवाल, निशा सिंघल, पूजा अग्रवाल इत्यादि समज बन्धु उपस्थित थे.



