• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Monday, November 16, 2026
22 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jamshedpur meeting on kairav gandhi abduction case : कैरव गांधी की सुरक्षित बरामदगी हेतु शहर एकजुट, चैंबर भवन में व्यापारिक व सामाजिक संगठनों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

January 18, 2026
in खबर
0
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : जमशेदपुर के प्रसिद्ध उद्यमी देवांग गांधी के सुपुत्र कैरव गांधी के विगत पांच दिनों से लापता होने की गंभीर घटना को लेकर रविवार को बिष्टुपुर चैंबर भवन में शहर के व्यापारिक एवं सामाजिक,औद्योगिक संगठनों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में जमशेदपुर के विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर इस संवेदनशील विषय पर गहरी चिंता व्यक्त की. (नीचे भी पढ़ें)

बैठक में उपस्थित सभी संगठनों ने एक स्वर में कहा कि उन्हें जमशेदपुर पुलिस प्रशासन, विशेष कर एसएसपी, सिटी एसपी एवं उनकी पूरी टीम पर पूर्ण विश्वास है और यह आशा व्यक्त की कि पुलिस प्रशासन शीघ्र ही कैरव गांधी को सकुशल खोज निकालने में सफल होगा. सभी उपस्थित लोगों ने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रशासन को इस कठिन कार्य में शक्ति एवं सफलता प्रदान हो. (नीचे भी पढ़ें)

इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि इस कठिन समय में सिंहभूम चैंबर पूरी मजबूती से गांधी परिवार के साथ खड़ा है. जिस प्रकार देश की सीमाओं पर किसी भी प्रकार की घटना होने पर हम पूरी निष्ठा एवं विश्वास के साथ देश की सेना पर भरोसा रखते हैं, उसी प्रकार राज्य में घटित किसी भी संवेदनशील मामले में हमें राज्य के पुलिस प्रशासन पर भी पूर्ण विश्वास बनाए रखना चाहिए. चैंबर इस विषय में प्रशासन एवं परिवार के साथ समन्वय बनाते हुए आगे की आवश्यक रणनीति एवं कदम तय करेगा.” (नीचे भी पढ़ें)

उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’ ने अपने संबोधन में कहा कि यह मामला अत्यंत गंभीर है और राज्य के मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक एवं आइजी स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों को इस विषय में हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है, ताकि कैरव गांधी को शीघ्र एवं सुरक्षित रूप से उनके परिवार को सौंपा जा सके. सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार की घटनाएं झारखंड के शिक्षित युवाओं एवं बच्चों को अपने ही राज्य में वापस आने से हतोत्साहित करती हैं, जो प्रदेश के भविष्य के लिए गंभीर विषय है.” (नीचे भी पढ़ें)

वहीं पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि हमें पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे कार्यों पर विश्वास बनाए रखना चाहिए. प्रशासन अपना दायित्व पूरी निष्ठा से निभा रहा है, अतः इस समय किसी भी प्रकार के आंदोलन या धरना-प्रदर्शन से बचते हुए सहयोग की भावना से कार्य करना चाहिए.” बैठक में जालाराम मंदिर से गुणवंतराय पारिख, विनोद पंड्या, महेंद्र वसानी, जैन समाज से धीरेंद्र मेहता, चंद्रकांत देसाई,  समीर मकानी, संजय मेहता, किशोर मेहता, राजन गांधी, गुजराती सनातन समाज से अरुण अडेसरा, अभिषेक पाटडिया, जमशेदपुर ज्वेलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष बिपिन अडेसरा. जमशेदपुर डिस्ट्रीब्यूशन एसोसिएशन के अध्यक्ष जुगल महेश्वरी एवं नीलेश वोरा, थोक वस्त्र विक्रेता संघ से बरनवाल जी, होटलियर्स एसोसिएशन से गौरव अग्रवाल, राजा सिंह भाटिया, रिम्पू भाटिया, सिंहभूम चैंबर के पूर्व अध्यक्ष उमेश कांवटिया एवं विजय आनंद मूनका सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

सिंहभूम चैंबर की ओर से अध्यक्ष मानव केडिया, उपाध्यक्ष जनसंपर्क एवं कल्याण अभिषेक अग्रवाल ‘गोल्डी’, उपाध्यक्ष व्यापार एवं वाणिज्य अनिल मोदी, उपाध्यक्ष वित्त एवं कराधान राजीव अग्रवाल, उपाध्यक्ष उद्योग हर्ष बाकरेवाल, सचिव व्यापार एवं वाणिज्य भरत मकानी, सचिव वित्त एवं कराधान अंशुल रिंगसिया, सचिव उद्योग विनोद शर्मा एवं कोषाध्यक्ष अनिल रिंगसिया सहित चैंबर सदस्य दीपक चेतानी, अश्विनी अग्रवाल, अजय गुप्ता, कमल मकाती एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे. बैठक के अंत में सभी संगठनों एवं नागरिकों ने एक स्वर में कैरव गांधी की शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी की कामना करते हुए पुलिस प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का संकल्प व्यक्त किया.

Related Posts

jamshedpur homage to nirbhay singh : स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा टेल्को में समूह, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
खबर

jamshedpur homage to nirbhay singh : स्वर्गीय निर्भय सिंह की श्रद्धांजलि सभा में उमड़ा टेल्को में समूह, राजनीतिक एवं सामाजिक जगत की हस्तियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

November 16, 2026
tata steel samvaad 2026 : जनजातीय व्यंजन, फिल्में, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उपचार पद्धतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, संवाद के दूसरे दिन भी जारी रही रौनक
खबर

tata steel samvaad 2026 : जनजातीय व्यंजन, फिल्में, हस्तशिल्प, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक उपचार पद्धतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, संवाद के दूसरे दिन भी जारी रही रौनक

November 16, 2026
tata steel half marathon : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 पंजीकरण, 29 नवंबर को होगा आयोजन
खबर

tata steel half marathon : टाटा स्टील जमशेदपुर हाफ मैराथन के लिए 4,514 पंजीकरण, 29 नवंबर को होगा आयोजन

November 16, 2026
Next Post

jamshedpur bjp blankets distribution-बिष्टुपुर भाजपा मंडल ने 201 जरुरतमंदों के बीच किया कंबल का वितरण

Jamshedpur tata motors electronics dept picnic : टाटा मोटर्स इलेक्ट्रॉनिक्स डिपार्टमेंट का पारिवारिक पिकनिक आयोजित, टेल्को थीम पार्क में सपरिवार लिया पिकनिक का आनंद

Saraikela accident : कांड्रा मे ट्रेलर लाइट पोल से टकरायी, बाइक सवार भी चपेट मे आया

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

Horoscope Know Your Day Sunday 15th november 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन- रविवार 15 नवंबर 2026

by Team Sharp Bharat A
November 14, 2026

मेष राशिआज आपकी माता पक्ष से आपको धन लाभ होने की पूरी संभावना है। हो सकता है कि आपके मामा...

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास,  भक्ति मय हुआ माहौल

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व छठ के दूसरे दिन शनिवार को जमशेदपुर समेत पूरे प्रदेश में खरना का पर्व...

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने प्रेस बयान जारी कर...

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

by Sharp Bharat
November 14, 2026

जमशेदपुर : छठ पर्व मनाने परिवार के साथ गोरखपुर गए एक व्यक्ति के बंद घर को चोरों ने निशाना बनाते...

Jamshedpur theft –  छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

बहरागोड़ा: स्वैच्छिक रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की मदद करने और समाज में मानवता और सेवा का संदेश देने...

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

जमशेदपुर: कोल्हान के वस्त्र व्यवसायियों के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह साकची स्थित...

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

Under-19 Asia Cup: अंतिम गेंद पर मोहित ने चौका लगाकर भारत को दिलायी जीत, पाकिस्तान को एक विकेट से हराया, 9वीं बार बना चैंपियन

by Team Sharp Bharat K
November 14, 2026

अल अमीरात: भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए अंडर-19 एशिया कप में काफी उतार चढ़ाव देखने को मिला, कभी...

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur kharna prasad : खरना का प्रसाद ग्रहण कर व्रतियों ने शुरू किया 36 घंटे का निर्जला उपवास, भक्ति मय हुआ माहौल

jharkhand ex cm raghuvar das : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास का सरकार पर बड़ा हमला, कहा – कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा को किया जाये गिरफ्तार

Jamshedpur theft : छठ मनाने गोरखपुर गया परिवार, मानगो में बंद घर का ताला तोड़कर तीन लाख के गहने और एक लाख नकद चोरी

Jamshedpur theft – छठ मनाने गोरखपुर गया था परिवार, चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लाखों के गहने व एक लाख नकद उड़ाये

Jamshedpur rural-बहरागोड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन,पूर्व मंत्री दिनेश षाड़ंगी ने किया उद्घाटन, 176 यूनिट रक्त संग्रहित

Jamshedpur Wholesalers’ Association deepawali milan- जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ का दीपावली मिलन समारोह हर्षोल्लास एवं पारिवारिक वातावरण में संपन्न,व्यापारिक हितों की रक्षा के साथ समाज विकास हमारा लक्ष्य: अनिल मोदी

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News