जादूगोड़ा : पोटका प्रखंड अंतर्गत जादूगोड़ा के बनगोडा स्थित एलबीएस क्लब व कालीपूजा कमिटी की ओर से आयोजित स्व शंभुनाथ महतो व गणेश महतो की पुण्य तिथि पर आयोजित दो दिवसीय 16वां फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. इस टूर्नामेंट में डब्ल्यूबीसी बरजूडीह (आसनबनी) की टीम चैंपियन बनी जिसे एक लाख 30 हजार रुपये नगद व चमचमाती ट्रॉफी प्रदान कर पुरस्कृत किया गया. जबकि उप विजेता रही हरि स्पोर्टिंग (डोरकासाई) की टीम को 90 हजार व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया. तीसरे व चौथे स्थान पर रही टीमों को पुरस्कार के रूप में 40 हजार रुपये नकद प्रदान किये गये. इस प्रतियोगिता में चाईबासा, पदमदा, पुरुलिया, बंगाल, चांडिल समेत कुल 32 टीमों ने हिस्सा लिया था. (नीचे भी पढ़ें)

टूर्नामेंट के आयोजन में क्लब की ओर से नंदलाल महतो, प्रणव महतो, विद्युत महतो, भूपति महतो, चक्रधर महतो, वीरसिंह महतो, नंदलाल महतो, धनंजय महतो, राजीव महतो, मीरेंद्रनाथ महतो, तपन महतो, मुखिया कृष्णा मुंडा, आस्तिक महतो, जिला पार्षद हिरण्यमय दास एवं ग्रामीणों ने अहम योगदान किया.












