जमशेदपुर: जमशेदपुर के ग्रामीण इलाका सुंदरनगर थाना क्षेत्र के सुंदरनगर निवासी 49 वर्षीय मुख्तार अहमद 6 अगस्त से लापता हैं. परिजनों के अनुसार, मुख्तार अहमद 6 अगस्त को घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटे. परिजनों ने अपने स्तर से काफी खोजबीन की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिल पाया है. (नीचे भी पढे)
सुंदरनगर थाने में एक गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करायी गयी है.साथ ही पुलिस से ढूढने की गुहार लगायी है. परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को मुख्तार अहमद के संबंध में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दें, तो तत्काल 87096 94921 नंबर पर संपर्क करें.




