
जमशेदपुर: झारखंड सरकार के सचेतक सह जुगसलाई के विधायक मंगल कालिंदी ने जमशेदपुर प्रखंड के अंतर्गत उत्तरी सरजामदा, शंकरपुर टोला, शंकरपुर में 200 केवी के ट्रांसफार्मर का उद्घाटन किया. 31 अप्रैल को इस क्षेत्र का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था. जिसके बाद स्थानीय लोगों को परेशानी होने लगी. इसके बाद लोगों ने इसकी जानकारी जमशेदपुर प्रखंड के सचिव मिथुन चक्रवर्ती ने विधायक को दी थी. विधायक ने तुरंत संज्ञान में लेते हुए विद्युत अधिकारियों से बात कर 2 घंटे में दूसरा नया ट्रांसफार्मर 200 केवी का लगवाया.विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि जनता की सेवा करना व क्षेत्र का विकास करना ही मेरा कर्तव्य है. बस जनता का आशीर्वाद मिलता रहे. उन्होंने कहा कि सड़क, बिजली, शिक्षा व स्वास्थ्य की समस्या हल करना हमारी प्राथमिकता है. मौके पर जमशेदपुर प्रखंड के जमशेदपुर प्रखंड के सचिव मिथुन चक्रवर्ती, संजय दश, राकेश चक्रवर्ती, मनिक महतो, पुनु कर्मकार, मुखिया बसंती गुप्ता, केडी शर्मा, शिशिर गुप्ता, सागर पत्र, गुरु चरण पात्रों, गणेश मछुआ, सूरज सोरेन, विमल पाल, कार्तिक मछुआ समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे.





