बहरागोड़ा : बहरागोड़ा विधायक समीर महंती शुक्रवार को अपने विधानसभा क्षेत्र के दो परिवारों के दुख में शामिल होकर उनके प्रति संवेदना प्रकट की एवं ढाढ़स बंधाया. श्री महंती पहले बहरागोड़ा प्रखंड की खेरुआ पंचायत के दूधकुंडी गांव निवासी दीपक नायक के घर पहुंचे. दीपक नायक के एकलौते पुत्र तनुज नायक (3 वर्ष) की विगत दिनों तालाब में डूबने से मौत हो गयी थी. विधायक समीर महंती ने उनके घर पहुंच कर परिजनों से मिल कर बच्चे के निधन पर दुख जताया एवं उन्हें सांत्वना दी. (नीचे भी पढ़ें)
इसके बाद श्री महंती चाकुलिया प्रखंड के गड़गड़िया गांव पहुंचे, जहां उन्होंने हाल ही नया ग्राम के पास हाल ही सड़क दुर्घटना में मृत भोलानाथ कर्मकार के परिजनों से मुलाकात की. भोलानाथ कर्मकार विगत दिनों नया ग्राम के पास ट्रक की चपेट में आ गये थे. विधायक समीर महंती ने उनके परिजनों से मिलकर घटना पर दुःख जताया एवं उन्हें सांत्वना दी. श्री महंती ने उन्हें परिवार को सरकार से मिलनेवाली सारी सुविधाएं दिलाने का प्रयास करने का आश्वासन दिया. श्री महंती ने परिजनों को अपनी ओर से नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया. मौके पर समीर दास, डोमन चन्द्र माझी, मिथुन कर, राहुल गिरि व अन्य लोग उपस्थित रहे.




