जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने ऊपर कांग्रेस के जमशेदपुर जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे पर लगाये गये चरित्र को लेकर आरोप पर कदम उठाया है. उन्होंने इस मामले में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे को एक पत्र लिखकर मंगलवार को किये गये प्रेस कांफ्रेंस में लगाये गये आरोपों का बिंदूवार सवाल मांगा है, जिसका वे बिंदूवार जवाब देना चाहते है. आपको बता दें कि विधायक सरयू राय के चरित्र पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने सवाल उठाये थे कि आखिर हर साल रामार्चा पूजा में बैठने वाली महिला कौन है और एक युवक जो उनके जैसा देखने में है, उसके साथ उनके संबंध क्या है. (नीचे भी पढ़ें)

इस पर विधायक सरयू राय ने पत्र लिखकर आनंद बिहारी दुबे को कहा है कि दैनिक समाचार पत्रों में और विभिन्न न्यूज चैनलों में प्रकाशित एवं प्रसारित आनंद बिहारी दुबे का व्यक्तव्य पढ़ा और देखा, जो उनके (सरयू राय के) चरित्र के बारे में है और जिसे आनंद बिहारी दुबे ने जमशेदपुर में दिया है. इनमें आपने (आनंद बिहारी दुबे ने) कतिपय सवाल पूछा है और इनका उत्तर जानना चाहा है. सरयू राय ने कहा है कि आनंद बिहारी दुबे के वक्तव्य में एक महिला और एक युवक का उल्लेख है, जिनसे मेरा संबंध आपने जानना चाहा है. आपने हम सबसे डीएनए टेस्ट कराने की मांग भी की है. (नीचे पढ़ें पूरी खबर)
आपके ये आरोप काफी गंभीर हैं. विधायक सरयू राय ने कहा है कि वे उनके सभी प्रश्नों का सटीक उत्तर देना चाहते हैं. डीएनए टेस्ट के लिए भी तैयार है. मेरे (सरयू राय के) बैंक खाता से इनके बैंक खाता में हुए ट्रांजैक्शन की पूरी विवरण भी आपको देना चाहते है. आप जितने वर्षों का चाहे उतने वर्षों का आयकर विभाग में हमारे द्वारा दायर वित्तीय विवरण भी आपके अवलोकनार्थ भेजना चाहते है. अपनी संपत्ति की डिटेल भी आपके सामने रखना चाहते है. श्री राय ने कहा है कि इस संदर्भ में आपसे केवल यही एक मांग और अनुरोध करता हूं कि 25 अप्रैल, 2023 के जिस संवाददाता सम्मेलन में आपने मुझपर (सरयू राय पर) ये आरोप लगाया है और मुझसे कई सवाल पूछा है उसमें संवाददाताओं के बीच वितरित अपने प्रेस वक्तव्य की एक हस्ताक्षरित प्रति मुझे (उनको) उपलब्ध करा दीजिये. (नीचे भी पढ़ें)
आप एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल के जिला अध्यक्ष हैं और प्रेस सम्मेलन में आपने आधिकारिक व्यक्तव्य दिया है तो आपके द्वारा दिये गये प्रेस व्यक्तव्य की आधिकारिक प्रति आपके कार्यालय में अवश्य संरक्षित होगी. साथ ही अपने इस प्रेस व्यक्तव्य पर आपने अपने प्रदेश आलाकमान और राष्ट्रीय आलाकमान से भी सहमति अवश्य लिया होगा. श्री राय ने निवेदन किया है कि जारी अपने मूल प्रेस वक्तव्य की एक हस्ताक्षरित प्रति मुझे अवश्य उपलब्ध कराने की कृपा करेंगे ताकि उन सवालों का बिन्दुवार उत्तर दे सके.











