जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा दिये गये बयान पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने एक मीडिया को दिये गये इंटरव्यू में कहा है कि उनके साथ रामार्चा पूजा में बैठी महिला और युवक की बात कहीं जा रही है, उनके साथ वे रांची में करीब 20 साल से संबंध है. बन्ना गुप्ता का आचरण ही ऐसा है कि जो महिला के साथ संबंध को सिर्फ दैहिक ही समझता है. पत्नी को लेकर किये गये टिप्पणी पर कहते हुए मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि वे इससे पहले 1997 में इस मामले को लेकर गुलशन लाल आजमानी के खिलाफ केस किये थे, जिसमें श्री आजमानी को सजा हो गयी थी. बाद में हमने उस केस को छोड़ दिया था. अगर मंत्री बन्ना गुप्ता में हिम्मत है तो वे जिम्मेदारी के साथ इस पर बातें कहें, फिर हम समझेंगे क्या करना है. उन्होंने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता का वीडियो हमने नहीं बनाया है. हम तो सिर्फ पुलिस से जांच की मांग की है. इस पर वे इतने बौखला क्यों रहे है. उन्होंने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता वीडियो में कैमरे को महिला से एडजस्ट कराते दिख रहे है, जिसमें वह कोशिश करते है कि उनको अच्छा से दिखे. महिला कह रही है कि वे 22 अप्रैल को आ सकती है, कल नहीं आ सकती है, लेकिन वे हम पर गुस्सा हो रहे है. हम तो शुरू से जांच की मांग कर रहे है. उन्होंने कांग्रेस पर तल्ख टिप्पणी की और कहा कि कांग्रेस के सारे बड़े नेताओं तक यह वीडियो पहुंच चुकी है. लेकिन कांग्रेस का यहीं हाल है कि कोई बच्चा सड़क पर पेशाब करते दिखा तो लोग शिकायत करने अभिभावक के पास गये तो देखा कि अभिभावक भी छत से ही खुले में पेशाब कर रहा था. इस पर क्या कहा जा सकता है. उन्होंने कहा कि वे डीएनए टेस्ट कराने को तैयार है. वे कांग्रेस के एनडी तिवारी नहीं है, वे सरयू राय है, वे सारे टेस्ट कराने को तैयार है, पर मंत्री की जांच होनी चाहिए, जो मेरी मांग है. (नीचे भी पढ़ें)
सरयू राय का पूजा कराने वाले पुरोहित ने यह बातें कहीं
विधायक सरयू राय द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले रामार्चा पूजा में पूजन कार्य संपन्न कराने वाले पुरोहित विनोद पांडेय ने रामार्चा पूजा में विधायक सरयू राय के साथ बैठने वाली महिला के संबंध में उठाए जा रहे सवालों पर अहम जानकारी दी है. श्री पांडेय ने स्पष्ट कहा कि उनके द्वारा वर्ष 2005 से प्रत्यक वर्ष पूरे विधि विधान से यह पूजन संपन्न कराया जाता है और पूजा में सरयू राय के परिवार के सभी सदस्य, कार्यालय कर्मी, कार्यकर्ता एवं समर्थक पूजा में सम्मिलित होते हैं. अखबारों के माध्यम से जानकारी मिली कि सरयू राय के परिवार की एक महिला को सरयू राय के बाएं ओर बैठ कर पूजा करने की बात कह कर आपत्तिजनक सवाल उठाए जा रहे है. श्री पांडे ने कहा की उपरोक्त आरोप लगाने वाले वक्ताओं को शास्त्रों की जानकारी का अभाव है.” शास्त्र के अनुसार पत्नी पूजा में हमेशा दाहिने बैठती है”. सरयू राय के साथ बैठने महिला बाएं बैठ कर अपने अलग संकल्प लेकर अपनी पूजा करने के लिए रामार्चा पूजा में बैठती है. सभी जजमान का अपना अलग–अलग संकल्प होता है. इस पूजा में हजारों लोग शामिल होते है. पूजा पूरे विधि विधान से हिंदू-संतान संस्कृति के अनुसार संपन्न होता है.



