जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी के दोमुहानी हनुमान मंदिर के पास बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक से मोबाइल लूट लिया. जिस युवक से बदमाशों ने मोबाइल लूटा है उनका नाम राजेश कुमार सिंह है. वह बिष्टुपुर का रहने वाला हैं. राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने जब मोबाइल लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उनके साथ मारपीट भी किया. सोनारी थाने में इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. घटना रविवार की है. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद सोमवार को पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. राजेश कुमार सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोस्त से मिलने सोनारी की तरफ गया था. तभी यह घटना हुई. मोबाइल लूटने के बाद बदमाश फरार हो गए.




