बहरागोड़ा: आगामी 18 दिसंबर को बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित होगा. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के द्वारा इस स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है. भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राइट्स लिमिटेड के स्वतंत्र निदेशक डॉ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से बहरागोड़ा और चाकुलिया प्रखंड में अब तक 26 स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन हो चुका है. इन स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से अनुभवी चिकित्सकों के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के हजारों मरीजों का इलाज हुआ है. स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन हेतु आज खंडामौदा पंचायत परिसर में मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्रा की अध्यक्षता में पंचायत के प्रबुद्ध नागरिक और युवाओं की एक बैठक हुई.(नीचे भी पढ़े)

बैठक को संबोधित करते हुए डॉ गोस्वामी ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर में जमशेदपुर और आसपास के अनुभवी चिकित्सकों के अनुभवी चिकित्सकों के मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया जाएगा. शिविर में डॉक्टरों के परामर्श पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां भी दी जाएगी. बैठक को किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीबत्स घोष , एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महादेव बैठा, जिला महामंत्री राखोहरी मुखी,वरिष्ठ नागरिक मनोरंजन गिरि, हरिपद पाल, रतिकान्त सीट, शिवशंकर माईती, चन्द्रशेखर आचार्य, भगवान माईति, संजय राणा, सुभाष साव ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर गोपाल चंद्र बेहरा, संजय राणा, प्रदीप बेसरा, गोपबंधु कामिला, तुषार नायक, भास्कर बारीक, मोतीलाल महापात्र, रूपेश सिंह, मृणाल कांति भूइं,यादव पात्र समेत अन्य उपस्थित थे.




