जमशेदपुर : जमशेदपुर के सांसद बिद्युत बरण महतो ने महापर्व छठ पूजा के पावन अवसर पर सोनारी दोमुहानी संगम में अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को संध्या अर्घ्य अर्पित कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की. इस अवसर पर सांसद ने शहर के विभिन्न छठ घाटों का भी भ्रमण किया तथा छठ पूजा समितियों के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात कर पर्व की शुभकामनाएं दी. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने छठ व्रतियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए भगवान सूर्य एवं छठी मैया से सभी के जीवन में सुख, शांति, आरोग्य और समृद्धि की कामना की. इस मौके पर विशेष रूप से भाजपा सोनारी मंडल अध्यक्ष प्रशांत कुमार पोद्दार, अखिल सिंह, उज्वल सिंह, कृष्णा सिंह, संजय रजक, सतेंन्द्र सिंह यादव, नारायण प्रसाद, अनिल सिंह, कैलाश सरदार, शंकर राय, प्रदीप सिंह, रवि ठाकुर, त्रिभुवन यादव, राषबिहारी प्रसाद, लाल जी प्रसाद, उदय ठाकुर, शम्भु ठाकुर एंव अन्य गणमान्य लोग शामिल थे.












