जमशेदपुर : जमशेदपुर जिला के झामुमो अध्यक्ष सह घाटशिला के विधायक रामदास सोरेन को चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम जिला) स्थित कोल्हान के एमपी-एमएलए कोर्ट ने आदर्श आचार संहिता के एक मामले में बरी कर दिया. बताया जाता है कि चुनाव के दौरान उनके ऊपर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का केस दायर किया गया था. इस मामले को लेकर पहले से लंबित रखा गया था. अब एमपी-एमएलए कोर्ट ने फैसला सुनाया और उनको बरी कर दिया. इस तरह लगातार एमपी-एमएलए कोर्ट से फैसले आ रहे है, जिससे नेताओं को राहत भी मिल रही है.



