गालूडीह: गालूडीह के महुलिया लैंपस में धान अधिप्राप्ति केंद्र में 109 किसानों से 5800 क्विंटल धान की खरीदारी की गयी है. धान की बिक्री के लिए किसान लैम्पस में पहुंच रहे हैं. लैंपस कर्मचारी ने बताया कि अभी तक चार हजार क्विंटल धान गणेश राइस मिल भेजा जा चुका है. अभी तक 97 किसानों के बैंक खाते में पेमेंट भेजा गया है. धान खरीदी की अंतिम तिथि 15 अप्रेल 2025 है. मालूम हो कि सरकार ने इस वर्ष जिले में 2 लाख क्विंटल धान खरीदारी का लक्ष्य रखा है. झारखंड सरकार ने धान का समर्थन मूल्य 2300 रुपए रखा है, वहीं बोनस के रूप के अतिरिक्त 200 रुपए का लाभ किसानों को देय होगा. किसानों को राशि का भुगतान किया जा रहा है.



