जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के झाबरी बस्ती में भाई-भाई के झगड़े का खूनी अंत देखने को मिला है. घटना के बाद से ही घर पर मातम पसरा हुआ है. रविवार देर रात नशे की हालत में दो भाईयों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसमें छोटे भाई दुखु हेंब्रम ने बड़े भाई परलाद सनातन हेंब्रम (45) को लोहे से हमला कर मौत के घाट उतार दिया. इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम देने के बाद छोटा भाई घर से भाग गया. मंझले भाई ने बताया कि घटना रविवार रात की थी. जहां नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ. (नीचे भी पढ़ें)
विवाद इतना बढ़ गया कि दुखु ने सनातन पर लोहे से हमला कर दिया. जिसके बाद उसके सिर पर गंभीर चोट लगी थी. छोटे भाई ने खूद उसे घर में पहुंचाया और बिस्तर पर सुलाकर मौके से फरार हो गया. सोमवार सुबह परिजनों को इसकी सूचना मिली, जहां परिजन सनातन हेंब्रम को अस्पताल ले जाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. वहीं सनातन हेंब्रम का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है.







