रामगोपाल जेना,चाईबासा: झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति की ओर से पिल्लई हॉल में बूथ स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पाण्डेय शामिल हुए.पिल्लई हॉल पहुंचने पर केंद्रीय महासचिव विनोद पाण्डेय का पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्हें बुके भेंट कर एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.(नीचे भी पढे)

कार्यशाला में मंत्री दीपक बिरुवा, विधायक निरल पूर्ति, विधायक जगत माझी, जिला परिषद चेयरमैन लक्ष्मी सुरेन, नगर परिषद चक्रधरपुर के अध्यक्ष सन्नी उरांव समेत पार्टी के कई नेता, कार्यकर्ता एवं बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे.कार्यक्रम में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सोनाराम देवगम ने दिया, जबकि संचालन जिला सचिव राहुल आदित्य ने किया. इस दौरान मुख्य अतिथि एवं अन्य माननीय अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. मंच में पार्टी नेता भुवनेश्वर महतो, रामलाल मुंडा, दीपक प्रधान, इकवाल अहमद आदि मौजूद रहे.







