• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, October 25, 2026
21 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jamshedpur nagar nikay election nomination : जमशेदपुर में नगर निकाय चुनाव की धमक, मानगो के महापौर के लिए 5, जुगसलाई के अध्यक्ष के लिए 8 और चाकुलिया के अध्यक्ष पद के लिए 2 लोगों ने किया नामांकन, जानें किसने किया नामांकन, क्या है प्रशासनिक तैयारी

May 3, 2026
in खबर
0

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : नगरपालिका (आम) चुनाव 2026 नामांकन की प्रक्रिया के पांचवे दिन मानगो नगर निगम में महापौर पद के चुनाव हेतु कुल 5 एवं जुगसलाई नगर परिषद में अध्यक्ष पद हेतु कुल 8 तथा चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र हेतु अध्यक्ष पद हेतु 2 अभ्यर्थियों ने निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन प्रपत्र दाखिल किया. मानगो नगर निगम के महापौर पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में सुधा गुप्ता, कुमकुम श्रीवास्तव, जेबा कादरी, शाबाना बानो एवं शाइसता परवीन उर्फ जेबा खान शामिल है. जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में आरती चौधरी, जसप्रीत कौर, नौशीन खान, इंदू देवी, नीलूफर हुसैन, नूतन सिंह शामिल है. (नीचे भी पढे)

वहीं चाकुलिया नगर पंचायत क्षेत्र के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन प्रपत्र दाखिल करने वालों में संध्या रानी सरदार एवं चन्दना मुर्मू शामिल है. निर्वाचन हेतु गठित कोषांगों की समीक्षा बैठक आयोजित जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में नगरपालिका (आम) निर्वाचन–2026 के सफल संचालन को लेकर गठित सभी कोषांगों के पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्वाचन की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए संबंधित कोषांगों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए गए. बैठक में निर्वाचन कोषांग को टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने एवं मतगणना से संबंधित योजना के ड्राफ्ट को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया गया. कार्मिक कोषांग को चुनाव ड्यूटी हेतु कर्मियों की पोर्टल पर प्रविष्टि सुनिश्चित करने तथा चुनाव कार्य से मुक्त किए जाने से संबंधित आवेदनों के निष्पादन हेतु मेडिकल बोर्ड के गठन का निर्देश दिया गया.(नीचे भी पढे)

प्रशिक्षण कोषांग को कर्मियों का तीन चरणों में प्रशिक्षण पूर्ण कराने एवं मास्टर ट्रेनर की योग्यता जांच हेतु टेस्ट परीक्षा आयोजित करने का निर्देश दिया गया. मतपत्र एवं मतपेटिका कोषांग को उपलब्ध बैलेट बॉक्स का आकलन कर आवश्यक मेंटेनेंस कार्य समय रहते पूर्ण कराने को कहा गया. साथ ही यह स्पष्ट किया गया कि मतपत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि न हो, इसकी पूरी जिम्मेवारी संबंधित निर्वाची पदाधिकारी की होगी तथा मुद्रक से निरंतर समन्वय बनाए रखा जाए. सामग्री कोषांग को आवश्यक सामग्री का आकलन करते हुए स्थानीय स्तर पर उपलब्ध सामग्रियों की आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. सेक्टर मजिस्ट्रेट को सभी मतदान केन्द्रों का अनिवार्य रूप से भौतिक सत्यापन करते हुए न्यूनतम आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता तथा रूट चार्ट के अनुसार बूथ टैगिंग का प्रतिवेदन शीघ्र समर्पित करने को कहा गया. परिवहन कोषांग को आवश्यकता के अनुरूप छोटी एवं बड़ी गाड़ियों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. (नीचे भी पढे)

विधि-व्यवस्था कोषांग को समय-समय पर आयोग को प्रतिवेदन भेजने, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करने तथा निर्वाचन क्षेत्र में धारा 144 लागू करने के निर्देश दिए गए. वहीं हेल्पलाइन एवं कंट्रोल रूम कोषांग को साकची थाना में कंट्रोल रूम क्रियाशील करने एवं संबंधित संपर्क नंबर सार्वजनिक करने का निर्देश दिया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांगों को अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन ससमय, टीम भावना एवं आपसी समन्वय के साथ, आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप करने का निर्देश देते हुए कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है. बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी धायलभूम अर्नव मिश्रा सहित सभी कोषांग के वरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

Sharp Bharat

Sharp Bharat

Related Posts

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव
खबर

Weather alert : चक्रवाती तूफान के पहले येलो अलर्ट, यहां बनने लगा निम्न दबाव

October 24, 2026
Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम
खबर

Saraikela accident : कुकड़ू में सड़क हादसा, एक की मौत, विरोध में सड़क जाम

October 24, 2026
jamshedpur gangster akhilesh singh big relief : जमशेदपुर के गैंगस्टर अखिलेश सिंह को झारखंड हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत, आर्म्स एक्ट के मामले में किये गये बरी, नहीं टिक पायी सरकार की दलील

Next Post
jugsalai nagar parishad nomination : हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, नामांकन के बाद जेएमएम संपर्क कार्यालय पहुंचकर लिया आशीर्वाद

jugsalai nagar parishad nomination : हिदायतुल्लाह खान की पत्नी नौशीन खान ने जुगसलाई नगर परिषद अध्यक्ष पद के लिए नामांकन किया दाखिल, नामांकन के बाद जेएमएम संपर्क कार्यालय पहुंचकर लिया आशीर्वाद

jamshedpur nda support sandhya singh : मानगो नगर निगम चुनाव में संध्या सिंह के समर्थन में एनडीए हुई एकजुट, भाजपा, जदयू, आजसू, लोजपा एक मंच पर आये, संध्या सिंह को दिया समर्थन, बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगी संध्या सिंह

Jamshedpur red cross sdp donation : एसडीपी डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवन देने के लिए रेड क्रॉस ने चलाया अभियान, डोनर्स के सहयोग से एक दिन में 9 यूनिट एसडीपी की जरूरत हुई पूरी

Jamshedpur red cross sdp donation : एसडीपी डोनेशन के माध्यम से जरूरतमंदों को जीवन देने के लिए रेड क्रॉस ने चलाया अभियान, डोनर्स के सहयोग से एक दिन में 9 यूनिट एसडीपी की जरूरत हुई पूरी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata motors week off change : टाटा मोटर्स की छुट्‌टी में बदलाव, 1 अक्टूबर को अवकाश, रविवार को कर्मचारी करेंगे ड्यूटी

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel gail agreement : टाटा स्टील के 17 प्रतिष्ठानों में होगी पीएनजी की आपूर्ति, गेल और टाटा स्टील के बीच समझौता

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur BIG accident: सोनारी मरीन ड्राइव में भीषण सड़क हादसा, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत 4 की मौत

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur one arrested in theft case : लक्ष्मीनगर झगड़ूबगान में बंद घर का ताला तोड़ कर चोरी, 30 हजार नगद व तीन मोबाइल फोन उड़ा ले गए चोर, पुलिस संदेह के आधार पर एक युवक को पकड़ कर रही पूछताछ

jharkhand visit of bjp national president- झारखंड भाजपा कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, कार्यकर्ताओं को बढ़ाया हौसला, संगठन हित में कार्यकर्ताओं से काम करने का किया आह्रान

Jamshedpur ssp review meting : जमशेदपुर एसएसपी ने जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर की समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण के उपायों व उन पर की जा रही कार्रवाई की हुई समीक्षा

Tata steel board meeting : टाटा स्टील के बोर्ड की बैठक 27 अक्तूबर को, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

jamshedpur proud- सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल को देश में 9वां स्थान, एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया स्कूल रैंकिंग 2026-27 में झारखंड और जमशेदपुर में पहला स्थान

Jamshedpur nh road : 29 अक्टूबर से शुरू होगा पारडीह-बालीगुमा एनएच-33 का निर्माण कार्य, मानगो की जनता के आक्रोश के बीच 29 अक्टूबर तक एनएचएआई को मिला समय, निर्माण शुरू नहीं होने पर बड़े आंदोलन की तैयारी, एनएचएआई के परियोजना निदेशक ने विधायक को दिया भरोसा, मशीन की मरम्मत और कैलिब्रेशन के कारण हुई देर

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News