
जमशेदपुर : शुक्रवार को संस्था राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं ह्युमन वेलफेयर ऑरगनाईजेशन द्वारा शहर में सर्वे किए जाने के दौरान लॉकडाउन की स्थिति को देखते हुए पाया गया कोरोना काल से अब लोग उबर रहे है. इससे शहर के कई क्षेत्रों में जुआ, अड्डेबाजी, पोलिथिन रोकने, नशा मुक्त रोकने और गैर लाइसेंसी शराब दुकान को रोकने के लिए अभियान चलाया गया. संस्था ने पाया कि शराब दुकानों में अभी भी भीड़ लग रही है. शराब से कई घर बर्बाद हो रहा है. संस्था ने उपायुक्त से मिलकर इसमें कार्रवाई करने की मांग की है. इसके अलावा हमारी संस्था सृष्टि महिला विकास सहयोग समिति ट्रस्ट ने भी लॉकडाउन के दौरान किये गये कार्य जैसे- मास्क वितरण, रॉशन वितरण, सेनेटाईजर वितरण, सेनेटाईजर का छिड़काव, स्वच्छता अभियान चलाते हुए महिला पीड़ित के केसों को देखना इत्यादि कार्य किया था जिसको लेकर झारखण्ड की अध्यक्षा श्रीमती रानी गुप्ता के कार्यो को देखते हुए भी कार्यों की सराहना की गई एवं अध्यक्षा के कार्यों को देखते हुए भी उपायुक्त महोदय ने कहा कि संस्था को सम्मानित किया जायेगा. इस बैठक को सफल बनाने में जुही प्रसाद, संगीता सिंह, नीतू सिंह, ज्योति कौर, सुधा मिश्रा, अखिलेश सिंह, इत्यादि हमारे संस्था के सदस्य उपस्थित हुए.















