जमशेदपुर: जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट न्यू बाराद्वारी में सावन के नाग पंचमी के अवसर पर एक सामूहिक रुद्राभिषेक किया गया. यह रुद्राभिषेक शाम 4:00 बजे से चालू होकर शाम 7:00 बजे तक चला. इसके बाद महाआरती का आयोजन किया गया. गंगा आरती की तर्ज पर पार्टमेंट में आरती का आयोजन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

इस आरती में 40 घर फ्लैट के सभी निवासियों ने एक साथ आरती किया. आरती के पश्चात महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 500 लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया. यह कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष रिटायर्ड डीआईजी उपेंद्र नारायण सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ. कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के गौतम पांडे, संदीप सेन, रमेश पाडा, नेचरलैंड के मालिक दीपक झा का काफी सहयोग रहा.



