
जमशेदपुर : जमशेदपुर के पारडीह से मानगो डिमना रोड एनएच 33 तक के सड़क का विकल्प तैयार कर लिया गया है. वहां के मकानों को बचाने से लेकर आने जाने वाले लोगों को सहूलियत देने के उद्देश्य से नेशनल हाइवे ऑथोरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआइ) को झारखंड सररकार ने एक प्रस्ताव बनाकर भेजा है. िसके तहत पारडीह कालीमंदिर से लेकर भिलाई पहाड़ तक के बीच एक फ्लाइओवर बनाया जाना है, जिस पर करीब 376 करोड़ रुपये की लागत आयेगी. इसमें सर्विस लेन भी होगा. इसका प्रस्ताव को बनाकर मुख्यालय भेज दिया गया है. आपको बता दें कि पिछले दिनों एनएच 33 का निरीक्षण करने के लिए एनएचएआइ के डायरेक्टर आये थे, जिन्होंने प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया है. एनएचएआइ के प्रोजेक्ट डायरेक्टर एएस कपूर ने इसकी पुष्टि की है और बताया गया है कि सात किलोमीटर के फ्लाइओवर का प्रस्ताव भेज दिया गया है, जिससे लोगों को सहूलियत हो सकेगा. आपको बता दें कि एनएच 33 के मानगो पारडीह से लेकर मानगो के डिमना रोड के बीच में सर्विस लेन के साथ सड़क बनाया जाना था. इस जद में कई मकान आने वाले थे. इसके अलावा भविष्य में सड़क हादसा और जाम जैसी स्थिति उत्पन्न होने का खतरा था. पिछले दिनों ही एनएचएआइ के डायरेक्टर एएस कपूर ने इसका स्थायी समाधान करने का आदेश दिया था और एक प्रस्ताव मांगा था, जिसको अब जाकर भेजा गया है.






