
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह पुलिस ने दारू दुकान में चोरी करने के मामले में जुगसलाई के गरीब नवाज कॉलोनी निवासी इर्शाद अंसारी उर्फ हीरो उर्फ हिरवा उर्फ मो सुकु को पुलिस ने जेल भेज दिया है. इर्शाद के खिलाफ 21 अक्टूबर 2019 में परसुडीह थाना में चोरी करने का मामला दर्ज किया गया था. इर्शाद ने परसुडीह थाना क्षेत्र के एक दारू दुकान में चोरी की थी. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.
गोविंदपुर में ऑटो मे सामान चोरी कर रहा युवक पकड़ाया, गया जेल
जमशेदपुर के गोविंदपुर थाना अंतर्गत जोजोबेडा निवासी विनोद कामत को ऑटो मे सामान चोरी करने के आरोप में जेल भेज दिया. इस संबंध ने शांतिनगर निवासी संजय गोराई ने गोविंदपुर थाना में मामला दर्ज कराया था. मिली जानकारी के अनुसार विनोद ऑटो चालक है. सोमवार की रात को विनोद अपने ऑटो से संजय के घर के बाहर आया और संजय के ऑटो के सीट के नीचे से सामान की चोरी करने लगा. इस बीच संजय ने उसे देख लिया और चोरी करते पकड़ा और इसकी जानकारी पुलिस को दी. मंगलवार को पुलिस ने उसे जेल भेज दिया.




