
जमशेदपुर : जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित टाटा स्टील जनरल ऑफिस के पास प्रदर्शन करने के मामले में जेएमएम नेता दुलाल भुईयां पर कार्रवाई की गई है. जे एन ए सी के सिटी मैनेजर सोनल सिंह चौहान के बयान पर बिष्टुपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. इस मामले मै दुलाल भुईयां के अलावा अन्य 200 लोगों पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है. यह पहला मौका नहीं है जब दुलाल भुईयां पर लॉक डाउन का उल्लघंन करने का मामला दर्ज किया गया है. इसके पहले भी दुलाल भुईयां ने जिला समाहरणालय के बाहर प्रदर्शन किया था जिसमें पुलिस ने लॉक डाउन के उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया था. बता दे की सोमवार को दुलाल भुईयां अन्य लोगों के साथ मिलकर टाटा स्टील जनरल गेट के बाहर प्रदर्शन करने पहुंचे थे उनकी मांगें थी कि टाटा स्टील द्वारा निकाली गई बहाली में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता दी जाए. आपको बता दें कि सोमवार को टाटा स्टील के जेनरल ऑफिस गेट का घेराव करीब छह घंटे के लिए कर दिया गया था.






