
जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच33 स्थित अवध डेंटल कॉलेज के पास एक अनियंत्रित ट्रक ने पैदल जा रहे तीन मजदूरों को अपनी चपेट में ले लिया. ट्रक एक मजदूर के ऊपर चढ़ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वहीं इस घटना में दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए. इधर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके पर फरार हो गया. इधर सूचना पाकर पुलिस को हाईवे पेट्रोलिंग वाहन मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहीं पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम हाउस के शव गृह में रखवा दिया है. मृतक की पहचान ओड़िशा निवासी आशीष के रूप में को गई है, जबकि पश्चिम बंगाल के नादिया जिला निवासी पवन गोप और समीर हीरा घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार सभी मौके पर बन रहे पुल बनाने का काम कर रहे थे. थोड़ी देर के लिए सभी चाय पीने गए थे. इधर ट्रक चालक ट्रक को डिमना की ओर से गलत दिशा से लेकर जा रहा था. ट्रक काफी तेज रफ्तार में थी.अनियंत्रित होकर ट्रक चालक न मजदूरों को रौंद दिया.













